छिंदवाड़ा

Corn festival:बच्चे और बड़े पतंगों के जरिए देंगे संदेश

तीन दिन तक काईट फ्लाइंग शो

छिंदवाड़ाDec 11, 2019 / 11:37 am

sandeep chawrey

corn festival

छिंदवाड़ा. गुरुवार से शनिवार तक नीले आसमान में दोपहर को हवा में उड़ती, लहराती पतंगे छिंदवाड़ा में होने वाले मक्का महोत्सव का संदेश शहरवासियों को देंगी। 12 से 14 तारीख तक आयोजन के प्रचार में अब पतंगों का सहारा भी लिया जा रहा है। पतंग उड़ाने के दिन शुरू हो ही गए हैं ऐसे में इसी के जरिए लोगों को जोडकऱ दो दिनी उत्सव से जुडऩे की और आयोजन की सूचना दी जाएगी। काईट फ्लाइंग शो में बच्चे ही नहीं हर उम्र के लेागों को शामिल किया जाएगा। पतंगों को इस उत्सव की थीम पर ही तैयार किया जाएगा। इसमें मक्का उत्सव से जुड़े संदेश, इसके बारे में जानकारी आदि लिखी होगी। पतंगों मक्का की तरह, हरे-पीले-सुनहरी कलर में दिखाया जाएगा। विभिन्न आकार प्रकार के साथ पतंगों को मक्का की शक्ल में भी दिखाया जाएगा। यही नहीं एक काईट वर्कशाप भी रखी जाएगी। जिसमें एक्सपटर््स बच्चों को बड़ी पतंगें बनाने की तकनीक भी बताएंगे।
हाट बलून में बैठने उमड़ी भीड
हाट बलून में बैठने के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस मैदान पर बच्चे अपने परिजनों के साथ यहां पहुंच रहे हैं। गुरुवार को इस शो का आखिरी दिन था। यहां मु$फत में हाट बलून की सैर लोगों को कराई जा रही है। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने इस एडवेंजर का मजा लिया।
पांच पंडालों में चलेगी गतिविधियां
पुलिस लाइन में जिस स्थान पर यह दो दिनी उत्सव आयोजित हो रहा है वहां एक बड़ी मंच के साथ कुल पांच पंडाल होंगे। इन्हें डोम की शक्ल दी जा रही है। सभी जगहों पर अलग-अलग गतिविधियां चलेंगी। विषयों के हिसाब से इन्हें तैयार किया जा रहा है और सजावट का काम भी शुरू हो रहा है। ध्यान रहे रविवार को महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की विशेष उपस्थिति में होना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.