scriptमनमोहक प्रस्तुति के बाद बच्चों को मिला यह तोहफा, सब रह गए दंग | Children's presentation of cultural program | Patrika News

मनमोहक प्रस्तुति के बाद बच्चों को मिला यह तोहफा, सब रह गए दंग

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 24, 2019 09:29:09 am

Submitted by:

ashish mishra

कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

patrika

मनमोहक प्रस्तुति के बाद बच्चों को मिला यह तोहफा, सब रह गए दंग


छिंदवाड़ा. विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में सारांश संगीत शिक्षा केन्द्र(नई आबादी गांधीगंज) में सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिले के संगीतज्ञ माधव मगरदे, सरदेश पांडेय, शैलेंद्र जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। केन्द्र के संचालक कमलेश बरमैया ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी बच्चों को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए। पौधे देखकर कार्यक्रम में उपस्थितजन दंग रह गए। उनका कहना था कि इस पहल से बच्चों में सकारात्मक संदेश जाएगा।
महिला मंडल ने निर्धन किरण को विवाह के लिए दी सामग्री
मैत्री महिला मंडल ने निर्धन किरण वैष्णव को उसके विवाह के लिए आर्थिक सहायता एवं जीवन उपयोगी सामग्री प्रदान की। महिला मंडल के सदस्यों ने बताया कि किरण के पिता नहीं हैं वह अपनी मां के साथ रहती है। मंडल ने उसकी शादी के लिए समस्त खाद्य सामग्री, साड़ी, ज्वेलरी सहित अन्य सामान प्रदान किया। सदस्यों ने बताया कि मैत्री महिला मंडल हमेशा निर्धन कन्याओं के लिए कार्य करने हेतु प्रयत्नशील रहता है। निर्धन किरण को समस्त सामग्री संरक्षक अनिता तिवारी, अध्यक्ष जया शाह, कुंजबाला काबरा, वर्षा पाठक, विस्मिता शाह, कल्पना श्रीवास्तव, सरिता, कृष्णा बिसेन की उपस्थिति में प्रदान किया गया। किरण का विवाह 26 जून को संपन्न होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो