scriptघर के साथ मन की सफाई भी करें | Clean your mind with home | Patrika News

घर के साथ मन की सफाई भी करें

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 31, 2021 05:56:13 pm

Submitted by:

Rahul sharma

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सुख शांति सेंटर पर दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। जबलपुर सेंटर प्रभारी भावना दीदी ने कहा कि घर की सफाई के साथ मन की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। ईष्या,द्वेष नफरत साम्प्रदायिकता रूपी गंदगी को साफ करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी के दीये जलाएं। गणेशी बहन ने कहा कि प्रेम के आत्म दीये जलाएं व गरीबों की मदद करें।

paravachan.jpg

Clean your mind with home

छिन्दवाड़ा/ बोरगांव .ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सुख शांति सेंटर पर दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। जबलपुर सेंटर प्रभारी भावना दीदी ने कहा कि घर की सफ ाई के साथ मन की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। ईष्या,द्वेष नफरत साम्प्रदायिकता रूपी गंदगी को साफ करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी के दीये जलाएं। गणेशी बहन ने कहा कि प्रेम के आत्म दीये जलाएं व गरीबों की मदद करें। नीलू बहन ने वातावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पटाखे नहीं चलाने की अपील की। कार्यक्रम में संदीप गणेशी बहन, शांति बहन एवं पंडरी पारडसिंगा गांवों के लोगों ने भी भाग लिया।ग्राम खैरी तायगांव के गांधी चौक में संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन शशिकांत पाटील महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर कृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई। छोटे बच्चे को कृष्ण बनाकर जन्म उत्सव मनाया । भागवत कथा सुनने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कार्तिक मास में राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा सुबह 5 बजे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा निरंतर की जा रही है। पूरे कार्तिक मास यह क्रम जारी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो