script

Cleanliness week: कबाड़ से बनाइए जुगाड़, खास रहा तो मिलेगा इनाम

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 18, 2021 10:48:31 am

Submitted by:

prabha shankar

स्वच्छता सप्ताह में आयोजित होंगी विशेष प्रतियोगिताएं

nagarnigamchhindwara_1.jpg

nagar nigam

छिंदवाड़ा। आज़ादी के अमृत महोत्सव को विशेष बनाने के लिए निगम द्वारा 26 सितम्बर से दो अक्टूबर तक विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छिंदवाड़ा शहरवासी प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान देंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलग-अलग गूगल लिंक दी गई है। गूगल लिंक पर क्लिक कर प्रतिभागी उस प्रतियोगिता की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आकर्षक पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं।

26 सितम्बर को उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के सफाई मित्र कर्मचारियों का सम्मान के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुुभारम्भ होगा। इसमें सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे।

24 सितम्बर तक सफाई मित्र स्लोगन प्रतियोगिता के अंतर्गत सफाई मित्र के सम्मान और सुरक्षा विषय पर दो लाइन का स्लोगन लिखकर निर्धारित लिंक पर रजिस्ट्रेशन करके भेजना होगा। प्रतिभागी 18 वर्ष से अधिक उम्र का होना चाहिए। प्रथम तीन विजेता के स्लोगन शहर की दीवारों पर उनके नाम के साथ लिखे जाएंगे और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। स्लोगन स्वरचित होने चाहिए।

30 सितम्बर तक कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में भाग लेने का समय निर्धारित है। इसमें कबाड़ से अपनी प्रदर्शनी बनाकर के शहर के नागरिकों को फोर आर के प्रति जागरूक करना है। ये फोर आर हैं, रिफ्यूज, रेड्यूज, रियूज एवं रिसाइकिल। इस प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 3001 रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे।

खुले में शौच मुक्त छिंदवाड़ा के सपने को साकार करने में शहर के सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय का स्थान महत्वपूर्ण है। इस प्रतियोगिता में भाग देने के लिए स्वच्छ शौचालय के लिए नागरिकों को वोट करना होगा, जिसका समय 26 सितम्बर तक है। वोट के आधार पर साफ शौचालय का चयन कर सम्बंधित शौचालय के केयर टेकर, वार्ड दरोगा और जोनल को सम्मानित किया जाएगा।

घर से निकलने वाले कचरे को चार भागों में बांटा गया है। निगम द्वारा 27 सितम्बर को चार भागों में कचरा अलग रखने का महत्व के विषय पर दीवार पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए प्रविष्टि 13 से 25 सितम्बर तक भेजी जा सकती है। वाल पेंटिंग में भाग लेने के लिए प्रविष्टि का चयन होना आवश्यक है। उसके बाद शुक्ला ग्राउंड की दीवार एवं आदिवासी म्यूजियम की दीवार में पेंटिंग कराई जाएगी। प्रथम चयनित पेंटिंग को 2001 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव को विशेष बनाने के लिए शासन की गाइडलाइन के अनुसार एक सप्ताह स्वच्छता की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
-हिमांशु सिंह, आयुक्त नगर निगम

ट्रेंडिंग वीडियो