script

Coincidence: एक दिन बाद खरीदारी का महासंयोग, बन रहा सर्वार्थ योग

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 24, 2021 12:31:44 pm

Submitted by:

ashish mishra

हर तरफ बैंड, बाजा की धून सुनाई दे रही है।

Rain astrology

rain jyotish

छिंदवाड़ा. शादियों का सीजन शुरु हो गया है। हर तरफ बैंड, बाजा की धून सुनाई दे रही है। इस सबके बीच खरीदारी का महामुहूर्त की शुभ घड़ी एक दिन बाद रहेगी। 25 नवंबर को गुरु पुण्य योग का संयोग रहेगा। इस दिन गुरु पुण्य के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग भी रहेगा। इस लिहाज से यह दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। विवाह के लिए सभी प्रकार की खरीदारी के लिए यह दिन विशेष शुभ होगा। इन दिनों शहर में शादियों की रौनक है। विवाह सीजन होने के कारण बाजारों में भी खरीदारी का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त का आना सोने पर सुहागा जैसा है। गुरुपुष्य नक्षत्र भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, व्यापारिक अनुबंध सहित सभी प्रकार की खरीदी और शुभ कार्यों के लिए विशेष शुभ माना जाताहै। इस दिन गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग आने से यह दिन और भी अधिक खास हो जाएगा।

स्थायित्व देती है शुभ योग में खरीदारी
ज्योतिषाचार्य पं. दिनेश शास्त्री ने बताया कि गुरु पुष्य योग खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। सभी प्रकार के नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। खासकर जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार और रविवार को आता है, तो यह क्रमश: गुरु पुष्य और रवि पुष्य योग का संयोग बनता है। यह दोनों ही योग खरीदारी के लिए विशेष शुभ माने गए हैं। इसमें की गई खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है।
सभी कार्य के लिए दिन उत्तम
पुष्य नक्षत्र 24 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से आएगा, जो अगले दिन 25 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। गुरुवार के दिन सूर्योदय से लेकर पुष्य नक्षत्र दोपहर बाद तक रहेगा। सूर्योदयकालीक होने के कारण पूरा दिन खरीदारी के लिए विशेष शुभ रहेगा। इस दिन कर्क राशि का चंद्र रहेगा, साथ ही सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग भी रहेगा। सभी प्रकार की खरीदारी और शुभ कार्य करने के लिए यह दिन उत्तम रहेगा। इसमें स्थायित्व देने वाली सामग्री की खरीदारी करना भी फलदायी है। साथ ही नामकरण, गृह प्रवेश, वधु प्रवेश, नवीन व्यापार का शुभारंभ भी फलदायी रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो