घर- घर किराना-भोजन पहुंचाने के निर्देश इस संकटकाल में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने हर कार्यकर्ताओं को गरीबों की सहायता तथा उनके घर किराना-भोजन पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। तब से जिले के पदाधिकारी गांव-शहरों में यह अभियान चलाने में जुटे हैं। हर दिन करीब पांच हजार लोगों को भोजन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के साथ कांग्रेस भी जागरूक है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हर वार्ड की गली-मोहल्लों में ड्यूटी पर लगाया गया है। इस तरह शहरी और ग्रामीण इलाकों में हर गरीब के घर राशन पहुंचाने की होड़ देखी जा रही है। यह मानवीय दृष्टि से बेहतर पहल कही जा सकती है।
जिले की जनता का रखेंगे ध्यान सांसद नकुलनाथ ने कहा कि जिले में आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होगी। इसी के लिए सांसद मद से राशि दी गई है। उन्होंने बताया कि वे प्रशासन से भी निरंतर सम्पर्क बनाए हुए हैं। जिले का कोई भी व्यक्ति किसी चीज के लिए परेशान हो रहा है तो वह सीधे हेल्पलाइन नम्बर या फिर कांगे्रस कार्यकर्ता तक अपनी बात पहुंचा सकता है। उसकी तत्काल मदद की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन जिले में चार से पांच हजार भोजन, सब्जी एवं कच्चे अनाज के पैकेट वितरित कर रहे हैं। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जिले की जनता की मदद के लिए हमेशा तैयार है।