scriptकांग्रेस ने फूंका CM शिवराज का पुतला, आपदा को कमाई में बदलने का लगाया आरोप | Congress burnt effigy of CM Shivraj set big blame | Patrika News

कांग्रेस ने फूंका CM शिवराज का पुतला, आपदा को कमाई में बदलने का लगाया आरोप

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 25, 2021 09:20:34 pm

Submitted by:

Faiz

कांग्रेस ने शहर के दो इलाकों में फूंके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले, इंदिरा चौक और इएलसी चौक पर किया विरोध प्रदर्शन।

News

कांग्रेस ने फूंका CM शिवराज का पुतला, आपदा को कमाई में बदलने का लगाया आरोप

छिंदवाड़ा/ मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस समेत अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की मुल्यवृद्धि के साथ साथ प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राइम रेट और महिला अपराध के साथ बेरोजगारी और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को स्थानीय जेल तिराहा स्थित इंदिरा चौक और इएलसी चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

पढ़ें ये खास खबर- राजधानी में Live Murder : बीच सड़क पर युवक का गला रेता, विचलित कर देंगी तस्वीरें

 

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zjp83

कांग्रेस नेताओं ने कही ये बात

पुतलादहन के पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें जनता की जरुरतों को नजर अंदाज करने के लिये ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रही है। जिले में लगातार बढ़ रहे पेयजल संकट और सड़क बिजली तथा महंगाई को नियंत्रित करने पर न तो सरकार का ध्यान है और न ही प्रशासन का। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कोविड जैसी महामारी के दौर में भी प्रदेश सरकार जनता के उपचार के नाम पर करोड़ों रुपए की कमाई कर आपदा को अवसर में बदलने में जुटे हैं। प्रदेश मुख्यालय के अनेकों निजी चिकित्सालयों को कोरोना उपचार के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान कर बंदरबाट की है। कांग्रेस ने इस लूट की जांच करने की मांग की है। साथ ही, कोरोना महामारी से जहां अनेकों परिवार बेघर और बेरोजगार हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री अपने बंगलों की सजावट में करोड़ों रुपए लूटा रहे हैं।

news

प्रशासन को नहीं लगी भनक

आयोजित पुतलादहन के कार्यक्रम की प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में राजीव भवन में एकत्रित हुए तदोपरांत एक रैली के रूप में जेल तिराहे पर स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समीप पहुंचकर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नोरबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम के बाद राजीव भवन लौटते हुए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय इएलसी चौक पर भी शिवराज सिंह चौहान का एक और पुतला दहन किया।

news

प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस नेता

कांग्रेस द्वारा प्रायोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता पंकज शुक्ला, जय सक्सेना, आनंद बक्षी, मनीष पांडेय, उमेश चौहान, पप्पू यादव, फिरोज खान, आनंद राजपूत, पिंचू बैस, आशीष साहू, शैलू मिश्रा, विनोद गढ़ेवाल, टिंकू राय, शैलू सेंगर, बंटी सक्सेना, राजेन्द्र शर्मा, अभिषेक गुप्ता, आरिफ खान, इरफान, अर्जुन बघेल, शहनवाज खान, प्रदीप इधाते, राजेंद्र नाथ, एकलव्य अहके, प्रबल सक्सेना, विवेक मालवी, राहुल मालवी, चंदू देवरे, रजनीश पांडे समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zjlxb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो