scriptसद्भावना दिवस पर कांग्रेस ने लिया यह संकल्प | Congress celebrate sadbhavna diwas | Patrika News

सद्भावना दिवस पर कांग्रेस ने लिया यह संकल्प

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 21, 2019 11:39:46 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

सर्वाधिक कांग्रेस सदस्य बनाने का संकल्प लिया

sadbhavana diwas

sadbhavana diwas

छिंदवाडा. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मंगलवार को मनाई। कांग्रेस के राजीव भवन में दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आए सदस्यों ने उन्हें आदरांजलि दी। इस मौके पर शहर कांग्रेस ने सदस्यता अभियान भी शुरू किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सेवादलने सदस्यों ने राष्ट्रगीत से की। इसके बाद राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने बताया कि शहर कंाग्रेस द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ भी किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों सहित वार्ड अध्यक्ष, समन्वयक, बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी, सहप्रभारी व कार्यकारी अध्यक्षों ने सभागार मे उपस्थित जिला अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, दीपकसक्सेना, विश्वनाथ ओकटे, सतवंत कौर, लक्ष्मी बैस, उमा ठाकुर, लालसिंह चंदेल, कैलाश पाटनी, जीत अरोरा, आनंद बक्षी सहित अन्य उपस्थित वरिष्ठजनों का पुष्पाहार से स्वागत कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता पर्ची पर हस्ताक्षर करवाए। अपने उदबोधन मे कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओकटे ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्राम स्वराज के स्वप्न को देश में साकार किया।
जिला अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि आधुनिक भारत के निर्माता, कम्प्यूटर क्रंाति के जनक, संचार क्रांति के संस्थापक व महिला आरक्षण के प्रणेता स्व. राजीव गांधी युगो-युगो तक याद किए जाएंगे। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी छिंदवाड़ा से राजीव गांधी के जुड़ाव के बारे में कहा। शहर कांग्रेस कमेटी के समन्वयक आनंद बक्षी ने बताया कि स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के महासदस्यता अभियान के तहत युवाओं, महिलाओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, साहित्यमनीषी, खिलाडिय़ों तथा सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कांग्रेस की रीति नीति से जोड़ा जाएगा। आगामी समय मे यह अभियान हर घर दस्तक देगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो