scriptCongress: पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन | Congress demonstrated on petrol pumps | Patrika News

Congress: पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 12, 2021 02:36:38 pm

Submitted by:

babanrao pathe

कांग्रेस ने पूरे जिले में पेट्रोल पम्पों के सामने उग्र प्रदर्शन कर केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

Congress: पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

छिंदवाड़ा. पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि एवं खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने पूरे जिले में पेट्रोल पम्पों के सामने उग्र प्रदर्शन कर केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों में ब्लॉक व क्षेत्रीय कमेटियों ने भी प्रदर्शन किया।

पेट्रोल पम्पों के सामने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने केंद्र और राज्य सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। लोगों की आमदनी लगातार घटती जा रही है लोग परेशान है। दूसरी तरफ देश की भाजपा सरकार निर्दयीतापूर्वक पेट्रोल, डीजल, रसोइगैस के दाम बढ़ाते जा रही है। मोदी सरकार को गरीब एवं मध्यमवर्ग विरोधी तथा पंूजीपतियों के हाथों की कठपुतली बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण किसानों की लागत बढ़ गई है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली मोदी सरकार हर फैसला उद्योगपतियों के हित में ले रही है। प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि खाद्य पदार्थों विशेषकर खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का बजट बिगड़ गया है। सरकार द्वारा किसी भी प्रकार से रियायत न दिया जाना चिंता का विषय है। देश की भाजपा सरकार से आम आदमी निराश एवं हताश है। शहर कांग्रेस समन्वयक आनंद बक्षी ने कहा कि कोरोना महामारी से तो जैसे तैसे लोगों की जान बच गई, लेकिन अब भाजपा सरकारों की बढ़ती महंगाई आम आदमी के लिए जान लेवा साबित हो रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने गृहणियों को जेवर तक गिरवी रखने को मजबूर कर दिया है।
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देशन एवं सांसद नकुलनाथ के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांगे्रस कमेटी निगम ग्रामीण ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित सक्सेना, जीवन सिंह रघुवंशी, भैयाजी शिवारे, आनंद बक्शी, वरिष्ठ कांगे्रस नेताओं के नेतृत्व में किया गया। वरिष्ठ कांगे्रस नेता अमित सक्सेना ने बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार की कोई नीति नहीं हैं। दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि इसका बोझ कृषि क्षेत्र सहित मजदूर ,गरीब, मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों पर विपरीत असर पड़ रहा हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो