scriptकांग्रेस नेता का बेतुका बयान, कहा- इसरो में पीएम मोदी की मौजूदगी से फेल हुआ चंद्रयान-2 | congress leader said pm modi is responsible for chandrayaan 2 failure | Patrika News

कांग्रेस नेता का बेतुका बयान, कहा- इसरो में पीएम मोदी की मौजूदगी से फेल हुआ चंद्रयान-2

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 11, 2019 07:02:15 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

इसरो में पीएम मोदी की मौजूदगी पर कांग्रेस प्रवक्ता ने की बेतुकी बात

03_2.png
छिंदवाड़ा/ चंद्रयान-2 को लेकर मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता ने विवादित बयान दिया है। एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने इसरो में पीएम मोदी की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया है। भूपेंद्र गुप्ता ने छिंदवाड़ा में कहा कि पीएम मोदी को वहां नहीं जाना चाहिए था। उनके जाने से वैज्ञानिक डिस्टर्ब हुए। कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने सीधे-सीधे पीएम मोदी को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।
छिंदवाड़ा दौरे पर गए कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता से जब चंद्रयान-2 को लेकर सवाल किया गया तो वो पीएम मोदी पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि इसरो सेंटर में पीएम मोदी की मौजूदगी से चंद्रयान-2 का मिशन फेल हो गया है। वैज्ञानिक वहां पीएम को चाय-पानी पूछने में लग गए। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि वहां पीएम मोदी को बच्चों और सैकड़ों फोटोग्राफरों के साथ जाने की क्या जरूरत थी।
62.jpg
भूपेंद्र गुप्ता ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी के समय भी इसरो ने कई कामयाबी हासिल की। लेकिन वह कहां गईं। मनमोहन सिंह के रीजन में चंद्रयान-1 वन लॉन्च हुआ, वे कहां गए थे इसरो के सेंटर में। सारे मिशन कामयाब हुए। पीएम सिर्फ वहां दिखावा करने गए।
गौरतलब है कि चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम पांच सिंतबर को सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला था। लेकिन चांद पर पहुंचने से पहले ही इसरो से उसका संपर्क टूट गया। उस वक्त पीएम मोदी भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी के साथ देश के विभिन्न हिस्सों कई स्कूली बच्चे भी गए थे। साथ ही मीडिया की भी नजर इस पर थी।
भूपेंद्र गुप्ता के इस बेतुके बयान से मध्यप्रदेश की राजनीति फिर से गरम हो सकती है। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से भूपेंद्र गुप्ता की बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि विक्रम के सॉफ्ट लैंडिंग नहीं होने पर सुबह आठ बजे पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो