मप्र कांग्रेस कमेटी से नियुक्त छिंदवाड़ा विधानसभा नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी नरेश सराफ ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा। आपसी मन भेद मतभेद को भूलकर सभी को एकजुट होकर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का दमखम दिखाना है। उन्होंने कहा कमलनाथ की वजह से पूरे प्रदेश की निगाह छिंदवाड़ा पर है। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी क्या-क्या षड्यंत्र रचेगी यह समझने की जरूरत है। भाजपा आपस में लड़ाने का प्रयास करेगी। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी के लिए सभी के सुझाव लिए जाएंगे। पूर्वमंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करना है। सभी सुझाव सुने जाएंगे। वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन हर वक्त सभी को मिलता रहेगा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ने कहा भाजपा ध्यान बांटने की राजनीति करती है। झूठे वादे और घोषणाएं कर जनता को गुमराह करती है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा हमारा उद्देश्य आगामी प्रत्येक चुनाव को जीतना है। उम्मीदवारों के चयन से ही परिणाम सार्थक मिलते हैं। इसके लिए आप सभी की राय ली जाएगी। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि नगरीय निकाय चुनाव में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, अमित सक्सेना, पंकज शुक्ला, सुरेश कपाले सहित छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, जोन प्रभारी व सह जोन प्रभारी व आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।