Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंदिर में टेका माथा, किया भूमिपूजन
छिंदवाड़ाPublished: May 26, 2023 12:52:39 pm
गुलाबरा में जैन मुनि आचार्य का लिया आशीर्वाद


Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंदिर में टेका माथा, किया भूमिपूजन
छिंदवाड़ा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पहुंचे। मातारानी के चरणों में माथा टेका और जिले, प्रदेश व देश के हर वर्ग के लिए प्रगति, उन्नति व सुख-शांति की प्रार्थना की।
छोटी बाजार में भव्य माता मंदिर का निर्माण किया जाना है जिस हेतु वर्तमान मंदिर के ठीक बाजू में ही नवीन मंदिर निर्माण का गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सम्मिलित हुए। मंदिर निर्माण के लिए चयनित दिव्य स्थल पर उपस्थित पुजारी व आचार्यों द्वारा मंत्रोंचार के साथ उनसे पूजा अर्चना कराई गई। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबरा स्थित जैन मंदिर पहुंचे। आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज का सानिध्य प्राप्त किया। महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं से चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ गुरुवार को चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। नेताद्वय ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। मौली नेमा को हार्दिक शुभकामना दी। किन्हीं कारणवश परीक्षा में अपेक्षाकृत परिणाम नहीं लाने वाले विद्यार्थियों के लिए कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है, पुन: मन लगाकर मेहनत करें। सफलता अवश्य प्राप्त होगी।