हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया
कमलनाथ के निर्देश पर छिंदवाड़ा में एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है। देश के किसी भी कोने में छिंदवाड़ा जिले का व्यक्ति या उसका परिवार इस लॉकडाउन में फंसा हो तो वे इस नम्बर पर फोन कर अपनी जानकारी दे सकता है। उसी जगह पर उसे रहने की और भोजन की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

जिले की जनता का रखेंगे ध्यान
सांसद नकुलनाथ ने कहा कि जिले में आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होगी। इसी के लिए सांसद मद से राशि दी गई है। उन्होंने बताया कि वे प्रशासन से भी निरंतर सम्पर्क बनाए हुए हैं। जिले का कोई भी व्यक्ति किसी चीज के लिए परेशान हो रहा है तो वह सीधे हेल्पलाइन नम्बर या फिर कांगे्रस कार्यकर्ता तक अपनी बात पहुंचा सकता है। उसकी तत्काल मदद की जाएगी।
शहर सहित जिले में जरूरतमंदों को किराना और खाना भी बांटा जा रहा है। शहर में तो रोजाना झुग्गी बस्तियों में कांग्रेस कार्यकर्ता खाना बांट रहे हैं। यही काम विधानसभाओं में विधायकों के माध्यम से किया जा रहा है।