scriptCostliness : यहां प्याज खरीदने मची होड़, जानें वजह | Costliness : Competition to buy onion here | Patrika News

Costliness : यहां प्याज खरीदने मची होड़, जानें वजह

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 17, 2019 12:12:25 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

200 से 300 रुपए में प्याज की बोरी खरीदने मुख्य मार्ग पर लगा जाम

Pyaj

Pyaj

छिंदवाड़ा/ गुढ़ीअम्बाड़ा. प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए लोगों में प्याज लेने की होड़ मच गई। उसी क्रम में शनिवार की सुबह गुढ़ी अम्बाड़ा के पास जैसे ही प्याज की बोरी से लदा हुआ ट्रक पहुंचा, लोगों में प्याज खरीदने की भीड़ लग गई। लोगों का हुजूम 35 से 40 किलो भर्ती की प्याज की बोरी 200 से 300 रुपए प्रति बोरी प्याज खरीदने उमड़ पड़ा। इसकी वजह से मुुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्याज की बोरियों से लदे हुए ट्रक को पुलिस चौकी अम्बाड़ा पहुंचाया। उसके बाद पुलिस चौकी के पास भी लोगों का हुजूम लग गया। वहीं विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जैसे-तैसे मामला शांत कर प्याज की बिक्री की गई।
गौरतलब है कि बाजार क्षेत्र में 50 से 60 प्रति किलो प्याज मिलने की वजह से थोक में कम दाम पर प्याज खरीदने लोगों में होड़ मच गई।
खाद्य तेलों में 200 रुपए तक का उछाल

खाद्य तेलों में भी 200 रुपए तक का उछाल देखा जा रहा है। बाजार में 5 लीटर तक के डिब्बाबंद खाद्य तेलों में 15 रुपाए तक की तेजी आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो