scriptदेश व्यापी हड़ताल 8 और 9 को | Country wide strike on 8 and 9 | Patrika News

देश व्यापी हड़ताल 8 और 9 को

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 02, 2019 05:40:00 pm

केन्द्रीय फेडरेशन के निर्णय अनुसार 8 एवं 9 जनवरी को होने वाली 2 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के संबंध में चर्चा की गई।

banks

Country wide strike on 8 and 9

परासिया. इंटक रीजनल कार्यालय चांदामेटा में संयुक्त संघर्ष समिति वेकोलि की चारों यूनियन इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू यूनियन के पेंच-कन्हान पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई जिसमें केन्द्रीय फेडरेशन के निर्णय अनुसार 8 एवं 9 जनवरी को होने वाली 2 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के संबंध में चर्चा की गई तथा आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक में 3 से 7 जनवरी तक पेंच-कन्हान की यूनिटों में गेट मीटिंग लेने का निर्णय लिया गया। आंदोलन की जानकारी वेकोलि पेंच-कन्हान प्रबन्धन को दी जाएगी तथा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों से भी हड़ताल में सहयोग करने की अपील की जाएगी। संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि यह हड़ताल किसी भी प्रकार से राजनीतिक नहीं है यह मजदूरों के हितों की लड़ाई के लिये एवं सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ है।
बैठक में सम्मिलित संयुक्त संघर्ष समिति इंटक के रवि वर्मा, जब्बार खान, दुलाल चक्रवर्ती, गोपाल चौकसे, देवीचंद सूर्यवंशी, मदन जंघेला, मनोज तिवारी, मो कय्यूम, भगवानदीन यादव, एटक श्रम संगठन से रामकेरा यादव, मेहमूद खान, अरविन्द यादव, एचएमएस के राजेश सूर्यवंशी, संतोष लाहोरिया, सुखराम सरेयाम, दीपक नागले, मनोज ठग तथा सीटू यूनियन के मार्कन्डे मिश्रा, अमरनाथ, मीर हसन उपस्थित हुए।
भाजीपानी अस्पताल में नहीं मिला कोई कर्मचारी
उप स्वास्थ्य केन्द्र भाजीपानी में मंगलवार की सुबह दस बजे तक कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी और स्टाफ उपस्थित नहीं था। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जानकी सिंग ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिसके कारण उनकी हाजरी रजिस्टर में एक दिन की अनुपस्थिति लगाई गई। स्टाफ नर्स कुरैशी की ड्यूटी चांदामेटा अस्पताल में होने से उन पर कारवाई नहीं की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो