script

गो तस्करों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर किया हमला

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 18, 2019 12:24:12 pm

Submitted by:

mantosh singh

आधा दर्जन घायल, दो गम्भीर

गो तस्करों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर किया हमला

गो तस्करों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर किया हमला

पांढुर्ना (छिंदवाड़ा). गुरुवार की देर रात पांढुर्ना तहसील के अम्बाडा रोड पर गो तस्करी कर रहे वाहन को रोककर पूछताछ कर रहे मुलताई के बजरंग दल नगर संयोजक ऋषि साहू समेत उनके साथियों पर पीछे से दो वाहनों में भरकर आए गो तस्करों ने पीवीसी पाइप से हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं में मुलताई निवासी महेंद्र साहू और भूपेश साहू को गंभीर चोटें लगी हैं, जिन्हें नांदनबाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात भर्ती किया गया। इसी तरह मुलताई निवासी उपेंद्र पाठक, भूपेश अलोने को भी मारपीट में चोटें आयी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अम्बाड़ा से गुरुवार देर रात निकले जानवरों से भरे वाहन का पीछा कर उसे जुनेवानी फि़ल्टर प्लांट के पास रोकने का प्रयास किया तो वाहन सडक़ किनारे जा पलटा। इस वाहन में जानवर लेकर जा रहे दो लोगों को पीछे से अन्य वाहनों से आये गो तस्कर मारपीट कर छुड़ा ले गए। घटना में 5 गायों की मौके पर ही मौत हो गयी है। पुलिस पहुंचकर कार्यवाही कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो