scriptपागल श्वान ने छह बच्चों पर किया हमला | Crazy Schwen attacked on six children | Patrika News

पागल श्वान ने छह बच्चों पर किया हमला

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 23, 2019 05:42:33 pm

Submitted by:

SACHIN NARNAWRE

नगर के घनपेठ और टेकड़ी वार्ड में आवारा श्वान के काटने से पांच मासूम बच्चे लहुलुहान हो गए।

1

पागल श्वान ने छह बच्चों पर किया हमला

पंाढुर्ना. नगर के घनपेठ और टेकड़ी वार्ड में आवारा श्वान के काटने से पांच मासूम बच्चे लहुलुहान हो गए। बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्ताल में भर्ती किया गया है। घटना के कारण जय स्तंभ चौक से लेकर घनपेठ वार्ड का क्षेत्र दहशत में है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से लेकर देर शाम तक एक पागल श्वान का आतंक बरप गया। इस श्वान ने जयेश पिता सेवकराम खुरसंगे टेकडी वार्ड 11 वर्ष, भारती सुरेन्द्र डाबरे 13 वर्ष घनपेठ वार्ड, शेख फारुख शेख सिराज 7 वर्ष, धनपेठ वार्ड, अलिजा पिता अफरोज खान 7 वर्ष घनपेठ वार्ड, शेख अरमान पिता शेख आरिफ 6 वर्ष, टेकडी वार्ड और अंशुल पिता आकाश राउत 5 वर्ष शिवाजी वार्ड पर हमला कर घायल कर दिया। श्वान ने उस वक्त हमला किया जब बच्चे सडक़ किनारे खेल रहे थे। डॉ. मिलिंद गजभिए ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका को इस घटना की सूचना दे दी है। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि इस श्वान का आतंक पिछले 15 दिनों से वार्ड में बढ़ रहा है। श्वान महिलाओं समेत अब तक कई बच्चों पर हमला कर चुका है।
वहीं एक किसान की दो बकरियों को भी मार डाला है। सफाई प्रभारी रवि चौधरी ने बताया कि उसने श्वान को पकडऩे के लिए टीम वार्डों में भेज दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो