scriptCrime: बाबा से मिलाने ले गए युवकों ने जंगल में महिला का गला रेता | Crime: The young men strangled the woman in the forest to meet Baba | Patrika News

Crime: बाबा से मिलाने ले गए युवकों ने जंगल में महिला का गला रेता

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 23, 2019 12:38:53 pm

Submitted by:

ashish mishra

अज्ञात कारणों से गला रेतकर जान से मारने का प्रयास किया।

crime.jpeg

420 accused swallowed poison to avoid arrest

छिंदवाड़ा. हर्रई थाना क्षेत्र में तीन अंजान युवकों ने एक महिला का अज्ञात कारणों से गला रेतकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे नरसिंहपुर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रेखा पति राधेश्याम उइके का मायका सिवनी के दल्लीटोला छपारा में है। सोमवार रात वह मायके में थी। देर रात तीन अंजान युवक उसके घर आए। उन्होंने रेखा के पिता अजय धुर्वे से मौसम खराब होने का बहाना बनाया और घर में रूकने को कहा। अजय धुर्वे ने तीनों युवकों को रूकने की अनुमति दे दी। मंगलवार सुबह तीनों युवक चले गए। कुछ देर बाद एक युवक वापस आया। युवक ने रेखा और उसके पिता अजय धुर्वे से कहा कि गोरखपुर और गौरपानी के बीच जंगल में एक सिद्ध बाबा आए हुए हैं जो सभी समस्या का निदान करते हैं। अंजान युवक की बातों में पिता-पुत्री आ गए और वह बाइक पर बैठकर युवक के साथ चले गए। जंगल में पहले से मौजूद अंजान युवक के दोनों साथियों ने अज्ञात कारणों से पिता और पुत्री पर हमला कर दिया, जिसमें अजय धुर्वे किसी तरह से बच गए। युवकों ने रेखा का धारदार हथियार से गला रेत दिया। कुछ देर बाद जब अजय धुर्वे वापस जंगल में आए तो बेटी जमीन पर खुन से लथपथ पड़ी हुई थी। अजय धुर्वे ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो