छिंदवाड़ाPublished: Mar 01, 2021 11:11:56 pm
Sanjay Kumar Dandale
रामाकोना के पास रविवार को कन्हान नदी में डूबे युवक प्रकाश खंडार का शव सोमवार को गोताखोरों की मदद से मिल गया।
Dead body of youth drowned in river
छिंदवाड़ा/सौंसर. रामाकोना के पास रविवार को कन्हान नदी में डूबे युवक प्रकाश खंडार का शव सोमवार को गोताखोरों की मदद से मिल गया। जानकारी के अनुसार सौंसर के सिनेमा चौक के कुछ युवक रविवार को कन्हान नदी पर पिकनिक मनाने गए थे। प्रकाश खंडार नदी में तैरते वक्त डूब गया था। काफ ी तलाशने पर भी साथियों को वह नहीं मिला। खबर मिलते ही प्रशासन ने नदी में युवक की तलाश शुरू की ,लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य रोकना पड़ा। सोमवार को पुलिस और प्रशासन की सहायता से गोताखोर विकास शर्मा, शाकिर अली, रानू भाई, आसिफ खान ने प्रकाश का शव तलाश लिया।
बताया जाता है कि एक दिन पहले शहर के कुछ दुकानदार पिकनिक मनाने कन्हान नदी पर गए थे। दुकानदार खाना खाने के बाद नदी में नहाने उतरे थे। नहाते समय प्रकाश खण्डारे संजय नगर गहरे पानी में डूब गया। प्रकाश काफी ी देर तक नदी से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों को अनहोनी का आभास हुआ। उसकी तलाश में लोग भी नदी में उतरे किन्तु प्रकाश नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची व स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया । बाद में अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोक दी गई। सोमवार को युवक की तलाश की गई। जहां गहरे पानी में उसका शव मिला।प्रकाश के परिवार में दो छोटे पुत्र- पुत्री व पत्नी है। परिवार में वहीं अकेला कमाने वाला था।