script‘लोकतंत्र की जान, नैतिक हो मतदान’ पर वाद-विवाद | Debate on 'The life of democracy, moral vote' | Patrika News

‘लोकतंत्र की जान, नैतिक हो मतदान’ पर वाद-विवाद

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 19, 2018 05:07:50 pm

शनिवार को लोकतंत्र की जान, नैतिक हो मतदान विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

MP Election 2018: siyasi ran me chunavi rishte

MP Election 2018: siyasi ran me chunavi rishte

बिछुआ. शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शनिवार को लोकतंत्र की जान, नैतिक हो मतदान विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूजा तिवारी की अध्यक्षता में एवं प्रो. मनीष ठाकुर एवं गजेन्द्र नामदेव के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुई। स्पर्धा के माध्यम से प्रतिभागियों ने सभागार में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में पक्ष हर्षल छेरके, नेहा डिगर्से, व विपक्ष में उमेश साहू, विक्रम राजपूत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका डॉ. आशीष मेश्राम, फरहत मंसूरी, नवीन चौरसिया व समयपाल में स्वाति जैन आदि ने निभाई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूजा तिवारी ने लोकतंत्र में निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा नैतिक मतदान का महत्व बताया। डॉ . गजेंद्र नामदेव व मनीष ठाकुर ने भी विभिन्न उदाहरणों के माध्यम देश कल्याण के लिए लोकतंत्र में नैतिक मतदान को बहुपयोगी बताया।
मोहखेड़ ञ्च पत्रिका. बालहट मतदान का, जिद है मतदान की कार्यशाला का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मोहखेड़ में किया गया। कार्यशाला में मोहखेड़ विकासखंड के सभी हाईस्कूल प्राचार्य, माध्यमिक शाला प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य एके शिंदे ने कार्यशाला का आयोजन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो