scriptस्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का निर्णय | Decision to improve health services | Patrika News
छिंदवाड़ा

स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का निर्णय

बैठक में स्वास्थ्य सुविधाएं को अधिक सुविधाजनक बनाने और मरीजों के लाभ के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति एवं अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए।

छिंदवाड़ाFeb 01, 2019 / 05:54 pm

Sanjay Kumar Dandale

doctors

women-were-upset-due-to-not-having-a-female-doctor-had-to-wait-for-ho

सौंसर ञ्च पत्रिका. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और जनहित में करने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक सिविल अस्पताल सौंसर में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता विधायक विजय चौरे ने की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चाके, एसडीएम हिमांशु चंद्र, बीएमओ डॉ. एनके शास्त्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुनाराम बॉर्बीस्टाले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाएं को अधिक सुविधाजनक बनाने और मरीजों के लाभ के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति एवं अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। बीएमओ डॉ. शास्त्री ने संपूर्ण प्रस्ताव के साथ अस्पताल प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में जानकारी दी। सिविल अस्पताल से के लिए स्टाफ की कमी, चिकित्सक की पूर्ति कराने बात विधायक समक्ष रखी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक पिपला नारायणवार में एक महिला चिकित्सक की पदस्थापना करने निर्णय लिया गया। जनभागीदारी की राशि से अस्पताल परिसर में निर्माण करने का निर्णय हुआ। ब्लड बैंक के संचालन के लिए दो कर्मचारियों की पदस्थापना करने भी निर्णय रहा।
विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। गरीब परिजन और मरीजों के लिए विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है। बेहतर से बेहतर उपचार मिले, यह प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही अस्पताल में संसाधनों की कमी को पूर्ण करने शासन स्तर पर पूरी तरह से मेरी ओर से प्रयास होगा। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो