scriptदीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई | Deendayal Upadhyay's birth anniversary celebrated | Patrika News

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 26, 2019 11:23:52 pm

Submitted by:

arun garhewal

पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं तिलक वंदन किया गया।

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

छिंदवाड़ा. परासिया. भाजपा कार्यालय में बुधवार दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं तिलक वंदन किया गया। भाजपा नेता अरुण कपूर, सुखनंदन जावरे, मोहन भास्कर, श्रीचंद पटेल द्वारा पंडितजी के जीवन संस्मरण पर प्रकाश डाला गया। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल के जीवन एवं भारतीय जनता पार्टी के लिए उनके द्वारा दिये गये योगदान का स्मरण किया। धर्मपाल सरोज द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश मालवी, महामंत्री राकेश चौहान, मुनिराज इन्दौरकर, राजेश दुबे, सहित सैकड़ों कार्यकता उपस्थित रहे।
पांढुर्ना. भाजपा नगर मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर नगरमंडल अध्यक्ष राजू रेवतकर, नपा अरुण भोसले, महेंद्र पोपली, रवि बावनकर, रामेश्वर खोड़े, सतीश बॉम्बल, महेंद्र घोड़े, नानाभाऊ तिवसकर, ज्ञानेश्वर कोरडे, प्रभाकर घोड़े, माधव पाटील, पंकज नाइक, नरेंद्र ठाकुर, ईश्वर बोरकर, प्रभाकर वानखेड़े, सुरेश सावरकर, मनोहर कामड़े सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सौंसर. नगर के मोहगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जयंती अवसर पर विधायक नाना मोहोड़, भाजपा महामंत्री दिनेश खड़तकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। आयोजन के दौरान पूर्व पार्षद दर्शन झाड़े, राजेंद्र भक्ते ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सफीउल्ला पार्षद किशोर उफाट, गोलू वाडेकर, पंकज पालीवाल, बाबा बोबडे आदि उपस्थित थे।
मोहखेड़/उमरानाला. भारतीय जनता पार्टी मंडल मोहखेड़ के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती चारगांव करबल में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष लखन लाल डोंगरे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र की विचारधारा को बताया। कार्यक्रम में रामभरोस डिगरसे, अनिल विश्वकर्मा, मदन साहू, सदन साहू, कृष्णा राउत, जगदीश पटेलिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे ।
पिपला . नगर परिषद पिपला के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर नगर के मोक्षधाम परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परमार, उपाध्यक्ष हेमराज कोठे, पार्षद एवं नगर परिषद उपयंत्री शिवा मेहरा, गजानन बोकडे, रामराव मदनकर, नामदेव तवले, शेषराव राउत, ज्ञानेश्वर राउत, चन्द्रशेखर बोडे, प्रमोद येलकर, गोविंद ब्रम्हे सहित नागरिक उपस्थित थे। जयंती के उपलक्ष्य पर नगर में साफ-सफाई भी गई।
तामिया. भाजपा मण्डल तामिया में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। गोपाल साहू के निवास में पंडित उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा प्रवक्ता रियाज खान ने पंडित उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। महामंत्री विजय शिवहरे ने उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व महामंत्री यशवंत कौरव ने भी विचार रखे। इस दौरान संतोष साहू, वतन उपाध्याय आदि रहे
अमरवाड़ा. युग दृष्टा एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता वैचारिक विकल्प के मार्गदर्शक एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अजातशत्रु का अमरवाड़ा नगर के आजाद वार्ड में जन्म दिवस मनाया गया। जिसमें पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र जैन, बालकृष्ण साहू, संतोष नेमा, सुभाष चचडा, गजेंद्र नेमा, जगदीश सोनी, महेश जैन, नवीन जैन, दीपक श्रीवास्तव ऋषभ जैन, घनश्याम नेमा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो