scriptविधायक ने कहा- कमलनाथ के लिए सबसे पहले छोडूंगा पद | deepak saxena mla chhindwara interview | Patrika News

विधायक ने कहा- कमलनाथ के लिए सबसे पहले छोडूंगा पद

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 16, 2018 12:49:04 am

Submitted by:

mantosh singh

पत्रिका से खास बातचीत

Chief Minister in Chhindwara

Chief Minister in Chhindwara

मंतोष कुमार सिंह
छिंदवाड़ा. नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता कमलनाथ की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी है। सबके साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र का विकास किया जाएगा। वचन पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। पत्रिका से साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि कमलनाथ के लिए वह सबसे पहले अपनी विधानसभा सीट छोड़ेंगे।

प्रश्न – 17 दिसम्बर को भोपाल में होने वाले समारोह में आप मंत्री पद की शपथ लेंगे?

पार्टी हाईकमान का जो भी आदेश होगा उसका पालन करूंगा।

प्रश्न – कमलनाथ के लिए क्या आप विधायक पद छोडऩे को तैयार हैं?

कमलनाथ के लिए सबसे पहले विधायक का पद छोडूंगा।

प्रश्न – शहर में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। एक दिन के अंतराल में पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल संकट के निराकरण के लिए क्या कार्य योजना बनाएंगे?

फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कन्हरगांव डैम से पानी की सप्लाई की जा रही है। डेड स्टोरेज से भी पानी लिया जाएगा। युद्धस्तर पर माचागोरा बांध से पानी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रश्न – अतिक्रमण से शहर की सडक़ें सिकुड़ रही हैं। आम आदमी का चलना मुश्किल हो गया है। क्या अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी?

पहले से बने मकानों को नहीं तोड़ा जाएगा। नई जगहों के अतिक्रमणकारियों को विस्थापित किया जाएगा।

प्रश्न – रोजगार के लिए उद्योग धंधों की जरूरत है। उद्योगों की स्थापना के लिए क्या प्रयास करेंगे?

वचन पत्र में नए उद्योग लगा कर रोजगार देने की बात कही गई है। छिंदवाड़ा को मॉडल बनाया जाएगा। सबसे पहले रोजगार की योजनाएं छिंदवाड़ा जिले में आएंगी।

प्रश्न – विश्वविद्यालय की मांग लम्बे समय से की जा रही है। किसी भी राजनीतिक दल ने इस पर ध्यान नहीं दिया है?

भविष्य में छिंदवाड़ा में विश्वविद्यालय बनेगा, इसमें सालभर का समय लग सकता है। शासकीय कृषि और इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे।

प्रश्न – काफी समय से छिंदवाड़ा को संभाग का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है?

छिंदवाड़ा संभाग बनेगा।

प्रश्न – महिला सुरक्षा, महिला भागीदारी एवं सशक्तिकरण हेतु क्या कदम उठाएंगे?

पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले कदम उठाए जाएंगे।


प्रश्न – मेडिकल कॉलेज और ब्रॉडगेज निर्माण में हो रही देरी से जनता परेशान है?

कांग्रेस की सरकार नहीं होने के कारण फंड की दिक्कत आ रही थी। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही मेडिकल कॉलेज और ब्रॉडगेज के लिए पर्याप्त फंड आने लगेगा। उम्मीद है कि २०१९ के लोकसभा चुनाव से पहले नागपुर तक ट्रेन दौडऩे लगेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो