छिंदवाड़ा

परिसीमन: अब शामिल नहीं हो सकेंगे आसपास के गांव

शहरी क्षेत्र की सीमा वृद्धि के प्रस्ताव देने का समय निकला,अब अक्टूबर में अंदरुनी सीमा में वार्डों के पुर्नगठन पर नजर

छिंदवाड़ाSep 17, 2019 / 12:13 pm

manohar soni

डोंगरगांव में शासकीय अंग्रेजी माध्यम शाला का हुआ उन्नयन

छिंदवाड़ा.नगर निगम की सीमा में आसपास के गांवों को शामिल करने की संभावनाएं समाप्त हो गई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा सीमा वृद्धि का प्रस्ताव देने का समय निकल गया है। जनप्रतिनिधियों की रूचि न होने से कोई भी प्रस्ताव जमा नहीं हो पाया। अब आगे अक्टूबर में शहर की अंदरुनी सीमा में वार्डो के पुर्नगठन के प्रस्ताव पर हर किसी की नजर होगी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक शहरी सीमा वृद्धि/संकुचन का प्रारंभिक प्रकाशन 14 अगस्त होते हुए दावे-आपत्तियों का प्रतिवेदन शासन को भेजने की तिथि 30 अगस्त तक थी। दावे आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम प्रकाशन 30 सितम्बर तक होना है। बताया जाता है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की रुचि न होने से नगर निगम की सीमा वृद्धि के कोई प्रस्ताव नहीं आए। इसके अलावा भाजपा शासित परिषद से भी कोई मांग नहीं उठी। राजनीतिक गलियारों में यह कयास लग रहे थे कि नगर निगम से लगी ग्राम पंचायत गुरैया को शामिल किया जा सकता है लेकिन सीमा वृद्धि का प्रस्ताव का समय खत्म हो जाने से इसकी संभावनाएं समाप्त हो गई है।
….
परिसीमन में 54 वार्ड करने की संभावनाएं
नगर निगम के परिसीमन में अगली प्रक्रिया में वार्डो की संख्या का निर्धारण अगले माह अक्टूबर से शुरू होगा। इसके लिए कांग्रेस नेताओं और पार्षदों की सुझाव कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी ड्राफ्ट बनाएगी और उसे दावे-आपत्तियों के समय देगी। बताया जाता है कि कांग्रेस पार्षद और महापौर पद के दावेदार दो सत्ता केन्द्रों में वार्डो की सीमाओं को लेकर नियमित बैठक कर रहे हैं। उनका विचार मौजूदा 48 वार्डों को तोडकऱ उसे 54 वार्डों का आकार देना है। इस पर गली मोहल्लों से लेकर सत्ता केन्द्रों तक कवायद की जा रही है। कुछ का दावा है कि अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक ड्राफ्ट फाइनल हो जाएगा। यहीं ड्राफ्ट नगरीय प्रशासन विभाग को भेजकर उसके फाइनल आदेश करा लिए जाएंगे।

….
नगरीय निकाय के परिसीमन का द्वितीय चरण
वार्डों की संख्या का निर्धारण अधिसूचना 17 अक्टूबर
वार्डों की सीमाओं का प्राथमिक प्रकाशन 17 अक्टूबर
सीमाओं पर दावे-आपत्तियां संबंधित कार्यवाही 31 अक्टूबर
वार्ड की सीमाओं की अंतिम अधिसूचना 15 नवम्बर
….

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.