scriptअपनी ही सरकार के खिलाफ क्या बोला यह भाजपा विधायक, आप भी सुनें | demand: winter session to be 6 weeks | Patrika News
छिंदवाड़ा

अपनी ही सरकार के खिलाफ क्या बोला यह भाजपा विधायक, आप भी सुनें

विधानसभा का शीतसत्र 6 हफ्ते का करने की मांग

छिंदवाड़ाDec 16, 2017 / 04:37 pm

Rajendra Sharma

demand: winter session to be 6 weeks
नागपुर. महाराष्ट्र में सरकार भाजपा की है और भाजपा की विधायक ही नाखुश दिख रहे हैं। दरअसल, बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने नागपुर में चल रहे विधानसभा का शीत सत्र को तमाशा बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शुरू अधिवेशन कम से कम 6 हफ्ते लिए जाना चाहिए अन्यथा अधिवेशन के नाम पर हर साल का तमाशा बंद किया जाना चाहिए।
बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते भाजपा विधायक डॉ. आशीष देशमुख का कहना है कि विदर्भ को न्याय मिले यहां की समस्याओं का समाधान हो। इसके लिए शीतसत्र अधिवेशन नागपुर में शुरू किया गया था, लेकिन दस से बारह दिनों के कामकाज से विदर्भ को न्याय नहीं मिल सकता। जिससे वर्तमान में शुरू अधिवेशन कम से कम 6 हफ्ते लिए जाना चाहिए अन्यथा अधिवेशन के नाम पर हर साल का तमाशा बंद किया जाना चाहिए।
देशमुख ने बताया कि विदर्भ महाराष्ट्र में विलीन होने से पूर्व नागपुर मध्यप्रांत की राजधानी थी। उस दौरान मुंबई राजधानी होने वाली थी। जिसके कारण विदर्भ की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्कालीन नेताओं ने नागपुर करार किया था। जिसके कारण ही शीतसत्र अधिवेशन की शुरुआत नागपुर में हुई। सरकार का सारा कामकाज नागपुर से हो ऐसी नागपुर की जनता की अपेक्षा थी। वर्षों से अधिवेशन से पहले और बाद में सरकार का कामकाज यहां से हो इसकी भी सभी को आशा थी, लेकिन दस से पंद्रह दिनों के बाद सभी मंत्री और सरकार मुंबई चले जाते हैं। इस वजह से विदर्भ की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
देशमुख ने कहा कि विदर्भ के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता सिद्ध करने के लिए और विदर्भ को न्याय दिलाने के लिए अधिवेशन 6 सप्ताह तक जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर सरकार से यह भी नहीं होगा तो यह अधिवेशन का तमाशा बंद कर दिया जाना चाहिए।

Home / Chhindwara / अपनी ही सरकार के खिलाफ क्या बोला यह भाजपा विधायक, आप भी सुनें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो