scriptसुशिक्षित और संस्कारित समाज से विकास | Development from a well-educated and cultured society | Patrika News

सुशिक्षित और संस्कारित समाज से विकास

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 08, 2019 05:10:16 pm

Submitted by:

sunil lakhera

रमाबाई अम्बेडकर जयंती पर महिलाओं की संगोष्ठी

Development from a well-educated and cultured society

सुशिक्षित और संस्कारित समाज से विकास

छिंदवाड़ा. सौंसर के बौद्ध विहार में गुरुवार को रमाबाई अम्बेडकर की 121 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा एवं रमाबाई अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।
इस मौके पर रमाबाई अम्बेडकर महिला मंडल एवं बोधिसत्व विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 11 मार्च 2018 से बुद्ध विहार में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा लिखित बुद्ध और उनका धम्म इस ग्रंथ का वचन – पठन किया गया। बौद्ध विहार से अम्बेडकर तिराहे तक संकेतिक रैली निकाली गई। अवसर पर सामूहिक बुद्ध वंदना भी हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रुकमाबाई चवरे ने की तथा प्रास्ताविक डॉ.वायएल ठवरे ने दिया। एसएम ठवरे गुरुजी द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। काम्बले गुरुजी के द्वारा रमाबाई अम्बेडकर की जीवनी पर सारगर्भित विचार रखते हुए समाज को मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान अतिथियों ने समाज के युवाओं व महिलाओं से सदाचारी बनने, सामाजिक एकता बनाने, सुशिक्षित बनने पर विचार रखे। सुरेश दुफारे ने जीवनी पर विचार रखें। संचालन प्रवीण ठवरे ने किया। आभार बोधिसत्व विकास समिति के सचिव रमेश रंगारे ने किया।
रमाबाई अम्बेडकर महिला मंडल की उपाध्यक्ष रेणुकाता ठवरे, कल्पनाताई गजभिए, करूनाताई ठवरे, मायाताई गजभिए, रेखाताई शेंडे, रंजना रंगारे, चंदाबाई सहारे नर्मदाबाई भागीरथाबाई दुफारे, मायाताई रंगारे, श्रीमती सोमकुवर, सविता पाटिल, दामोदर सहारे, राहुल इंगले, राजेंद्र गजभिए, रामकृष्ण गजभिए सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। काम्बले गुरुजी के द्वारा रमाबाई अम्बेडकर की जीवनी पर सारगर्भित विचार रखते हुए समाज को मार्गदर्शन दिया गया।
पांढुर्ना के नालंदा बुद्ध विहार में रमाबाई जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रमाबाई अम्बेडकर की फोटो पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल वाहने, नागराज वाहने,नितिन पाटील, मयुर पाटिल, उमेश नारनवरे, मनीष ठवरे, अजय गोलाइत, रेवती पाटिल, संध्या पाटिल, पुष्पा वाहने, लक्ष्मी बाई पाटिल, वंदना गजभिए उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जय भीम बौद्ध उपासक और उपासिकाओं ने कार्यक्रम में भूमिका निभाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो