ट्रक पलटा, चालक की मौत
अमरवाड़ा. सुरलाखापा. नरसिंहपुर मार्ग पर बाघदेव मोड़ पर शुक्रवार को एक गेहूं से भरा ट्रक क्रमांक ४० एके 5377 नरसिंहपुर से नागपुर की ओर जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक सुखराम पससोल ३२ वर्ष लखनादौन जिला सिवनी निवासी की ट्रक के नीचे दब गया था। एनएचआई दीपक विश्वकर्मा की टीम ने चालक को मशक्कत के बाद बाहर निकाला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
पांढुर्ना. नेशनल हाईवे 47 पर सिवनी के पास बीएसएनएल टावर के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सिवनी निवासी देवराव पिता व्यंकटी पराड़कर 55 वर्ष घायल हो गया। 108 की मदद से घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से उसे नागपुर रैफर कर दिया गया।