scriptमिशन 2021 की तैयारियां शुरू, जानिए क्या है लक्ष्य | Directorate of census work | Patrika News

मिशन 2021 की तैयारियां शुरू, जानिए क्या है लक्ष्य

locationछिंदवाड़ाPublished: May 15, 2019 01:13:06 am

Submitted by:

prabha shankar

तैयारी के लिए आया पत्र, उपरजिस्ट्रार ने मांगी जानकारी

Monthly Report of Pollution Control Board

Monthly Report of Pollution Control Board

छिंदवाड़ा. दो साल बाद वर्ष 2021 की जनगणना की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं। पहले तहसीलदारों से गांवों की सूची और क्षेत्रफल की जानकारी मांगी गई थी। अब शहरी क्षेत्र पर फोकस किया गया है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल द्वारा कलेक्टर को एक पत्र लिखा गया है। इसमें नगर एवं वार्ड की सीमाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। जनगणना उपरजिस्टार एके सक्सेना ने पत्र में कहा है कि सभी नगरों के मानचित्र जिसमें नगर एवं वार्ड की सीमाएं स्पष्ट रूप से दो अलग-अलग रंगों में लक्षित हों। उसमें लैंडमार्क बैंक, सिनेमा, स्टेडियम, नदी, मुख्य मार्ग, बड़ी इमारतें, रेल मार्ग समेत अन्य स्थल दिखाए गए हों। उसे निदेशालय में भेजे जाएं। इसके लिए नगर निगम आयुक्त और नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए भी कहा गया है। इस जानकारी के बाद शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त होंगे।
उल्लेखनीय है कि हर दस साल में पूरे देश में एक बार जनगणना होती है। पिछली बार 2011 में हुई थी। जिसके सेंसेक्स शासन की हर योजनाओं को तैयार करते समय काम आते हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक वर्ष 2020 से जनगणना की तैयारियां तेज हो जाएंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो