scriptइ अनुज्ञा पर बवाल: व्यापारियों में दो फाड़ अब मुख्यमंत्री से ही है उम्मीद | Disagreement over the permit | Patrika News

इ अनुज्ञा पर बवाल: व्यापारियों में दो फाड़ अब मुख्यमंत्री से ही है उम्मीद

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 06, 2019 01:12:23 am

Submitted by:

prabha shankar

मजदूर पांच दिनों से बिना काम के बैठे हैं तो किसान भी हो रहे परेशान

Lok Sabha Elections 2019

Lok Sabha Elections 2019

छिंदवाड़ा. इ अनुज्ञा के मसले पर कृषि उपज मंडी में लाइसेंसी व्यापारियों में दो फाड़ दिख रही है। एक जुलाई से पूरे प्रदेश की मंडियों में अनाज खरीद रहे व्यापारियों को मंडी से अनुज्ञा पत्रक देना बंद कर दिया है। अब उन्हें ऑनलाइन फॉर्मेट में इ अनुज्ञा कटवानी पडेग़ी। छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की कुछ मंडियों में इसका विरोध शुरू हो गया। छिंदवाड़ा मंडी में एक जुलाई से अनाज व्यापारी संघ ने खरीदी बंद कर दी। इधर व्यापारियों का एक समूह भोपाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने पहुंचा। कमलनाथ ने उनसे चर्चा के दौरान इसे एक महीने तक स्थगित करने का आश्वासन तो दे दिया, लेकिन इस संबंध मेें कोई लिखित निर्देश न तो मंडी बोर्ड को मिले न सचिलवालय को। इधर गुरुवार को छिंदवाड़ा मंडी में चार व्यापारी फर्मों ने इ अनुज्ञा कटवा ली। इससे यहां व्यापारियों का आपसी विवाद और खुलकर सामने आ गया। विरोध कर रहे व्यापारियों ने गुरुवार से लोडिंग अनलोडिंग करना भी बंद कर दिया। विरोध का असर व्यापारियों को कम यहां काम करने वाले श्रमिकों और किसानों को हो रहा है। मजदूर पांच दिन से बेकाम बैठे हैं। रोज यहां हम्माली कर वे अपना घर चलाते हैं। उनके सामने दिक्कतें खड़ी हो रहीं हैं। इधर किसान को इस समय पैसे की जरूरत है। वे मंडियों में अपना अनाज लेकर नीलामी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रदेश में लागू फैसला कैसे होगा वापस
पूरे प्रदेश में सरकार ने इ अनुज्ञा लागू करने का फैसला लिया है। यह अब सरकार वापस कैसे लेगी? ध्यान रहे प्रदेश की आधे से ज्यादा मंडियों में तो व्यापारियों ने इ अनुज्ञा के जरिए व्यापार करना शुरू कर दिया है। ध्यान रहे मंडियों में अनाज की खरीदी बिक्री पारदर्शी तरीके से हो, अनाज मंडी में आकर बिके और किसान को पूरा पैसा मिले इसके लिए यह व्यवस्था बिल्कुल सही है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि इसका विरोध व्यापारियों को ही संदेह के घेरे में लाएगा। यह व्यवस्था लागू होना चाहिए। मुख्यमंत्री फैसला बदलेंगे इसके आसार कम है। शनिवार रविवार को मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर हैं। इस संबंध में वे व्यापारियों से चर्चा कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो