टीएल की बैठक में कई उठा मामला
गायनिक वार्ड की बदहाली और जलमग्न स्थिति का मामला समय सीमा की बैठक में कई बार उठ चुका है। कलेक्टर भी इस वार्ड की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और उसे कहीं और शिफ्ट करने के आदेश दे चुके हैं। अभी तक इस पर मैदानी स्तर पर निर्णय लेकर शिङ्क्षफ्टग की कार्यवाही नहीं हो सकी है।
गायनिक ओपीडी के पास भी देखी जगह
एक दिन पहले सिविल सर्जन, आरएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया था। दूसरे दिन शनिवार को आरएमओ डॉ.संजय राय ने गायनिक डॉक्टरों के साथ ग्राउण्ड फ्लोर पर गायनिक ओपीडी से लगे वृद्धजन वार्ड, नीचे लाउंड्री समेत अन्य स्थान देखे। इस पर डॉक्टरों के बीच सहमति बन चुकी है। इस पर अब ठोस निर्णय लेकर काम करने की जरूरत है। गायनिक वार्ड के कर्मचारी भी कह रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन को तत्काल वार्ड शिफ्ट करना चाहिए। तभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सकता है।
इनका कहना है
गायनिक वार्ड का निरीक्षण एक दिन पहले किया गया था। इसकी शिङ्क्षफ्टग के लिए गायनिक ओपीडी से लगे वार्ड और ग्राउण्ड फ्लोर के कक्ष देखे गए हैं। इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
- डॉ.संजय राय, आरएमओ, जिला अस्पताल।