scriptनहीं लग पा रही चोरियों पर लगाम | Do not look at the thieves | Patrika News

नहीं लग पा रही चोरियों पर लगाम

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 11, 2019 05:23:13 pm

नगर में हुई चोरियों की वारदातों पर दुकान संचालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरी की जा रही है।

1

thef

सौंसर. नगर में विगत लंबे समय से चोरियां हो रही है इसके बावजूद भी आरोपी पुलिस के हाथों नहीं आ पा रहे हैं। एक बार फिर गुरुवार को चोरों ने 4 जगह धावा बोला।
नगर में गुरुवार को हुई चोरियों की वारदातों पर दुकान संचालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरी की जा रही है।
विगत दिनों एसपी के सौसर आगमन पर थाना में बैठक हुई थी और अपराधों की समीक्षा भी गई थी। इसमें लेते हुए क्षेत्र में चल रहे अपराधों, घटनाओं को लेकर समीक्षा की गई थी। इसमें कहा था कि जुआ, सट्टा, चोरी जैसे अपराधों पर पुलिस कड़ाई से कार्यवाही करें, और अपराधों पर अंकुश लगाए। बहरहाल नगर में बढ़ती हुई चोरियों के ग्राफ पर अभी तक कोई लगाम नहीं लग पाया है। नगर में चार स्थानों पर हुई चोरियों को लेकर व्यापारी संगठन की ओर से पुलिस अधिकारियों को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा गया और जल्द ही चोरों को पकडऩे के साथ आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापारी संगठन के दिलीप बागडे, सुरेश गवनेकर, महेंद्र लोणारे, अनिल पालीवाल व पदाधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो