scriptचुनाव परिणाम के बाद क्या बोले मतदाता, देखें वीडियो | election 2019 | Patrika News

चुनाव परिणाम के बाद क्या बोले मतदाता, देखें वीडियो

locationछिंदवाड़ाPublished: May 25, 2019 01:22:41 pm

Submitted by:

ashish mishra

अब बारी चुने हुए जनप्रतिनिधियों की है।

patrika

चुनाव परिणाम के बाद क्या बोले मतदाता, देखें वीडियो


छिंदवाड़ा. लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद जनता ने अपनी राय रखी। अधिकतर ने कहा कि हमने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। अब बारी चुने हुए जनप्रतिनिधियों की है।

एक गृहिणी होने के नाते मैं यह चाहूंगी कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान दे। विशेष योजनाएं लेकर आए।
अर्चना तिवारी, गृहिणी
——————–
राष्ट्रहित में मैंने वोट दिया था। परिणाम भी ठीक वैसा ही आया है। जनता ने अपना काम कर दिया अब जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वह हमारी उम्मीदों पर खरा उतरें। जनता के हर समस्या का समाधान कराएं।
किरण साहू, गृहिणी
—————
जनता हर बात जानती है। वह सोच समझकर प्रत्याशी को वोट देती है। राज्य और केन्द्र में सरकार का गठन हो गया है। अब होना यह चाहिए कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच में रहकर उनके लिए काम करे।
सौमित्र तिवारी, व्यापारी
—————
मतदान करके हमने अपनी जिम्मेदारी निभा दी। अब बारी चुने हुए जनप्रतिनिधियों की है। जिले में रेलमार्ग सुविधा, रोजगार और उच्च शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा महंगाई को रोकने के लिए कारगर उपाय करने चाहिए।
जयश्री विश्वकर्मा, गृहिणी
—————————-
जनता ने अपना फैसला दे दिया है। जिले के जो मुद्दे हैं उस पर ध्यान देने की जरूरत है। रोजगार, शिक्षा का स्तर बेहतर होना चाहिए।
हर्षा सनेसर, गृहिणी
——————–

हर मतदाता चाहता है कि उसके क्षेत्र में विकास हो। शिक्षा, चिकित्सा, सडक़, बिजली, पानी की व्यवस्था बेहतर से बेहतर हो। रोजगार के अच्छे साधन उपलब्ध हों।
सुनील दूबे, पूजारी
———————-
अब मुद्दों के समाधान करने की बारी जनप्रतिनिधियों की है। लोकसभा चुनाव एवं छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में परिणाम सकारात्मक रहा है।
देवेन्द्र सिंह,
———————

केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों को चाहिए कि वह युवाओं के हित के लिए बेहतर से बेहतर योजना लेकर आएं। जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन की भी जरूरत है।
शीतल, युवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो