scriptअजाक्स और सपाक्स के पदाधिकारी इस मुद्दे हो गए पर एक राय, कही यह बड़ी बात | Employee Associations Debate | Patrika News

अजाक्स और सपाक्स के पदाधिकारी इस मुद्दे हो गए पर एक राय, कही यह बड़ी बात

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 06, 2019 10:53:55 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

कर्मचारी संघों की परिचर्चा आयोजित : पदाधिकारियों ने रखे विचार

Employee Associations Debate

Employee Associations Debate

‘सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए आरक्षण जरूरी’
छिंदवाड़ा. विभिन्न कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक परिचर्चा आयोजित की। परिचर्चा का विषय था देश के विकास में कर्मचारी संगठनों की आवश्यकता और महत्व।
परिचर्चा में कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री हेमंत चांद, अजाक्स संगठन के जिलाध्यक्ष पीआर चंदेलकर, चांद कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमर सिंह, सर्व ब्राह्मण महासभा के पंडित सतीश मिश्र, राज्य अध्यापक संघ की जिलाध्यक्ष किरण शर्मा, सपाक्स कर्मचारी संघ के डीपी चौरिया, किशन देशमुख, मुकेश झा शामिल हुए।
सपाक्स कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुदीप जैन ने बताया कि परिचर्चा में शामिल हुए विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों व सक्रिय सदस्यों ने मिलकर एकमत होकर इस बात पर सहमति बताई कि सभी कर्मचारी संगठन अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। साथ ही देश के विकास में योगदान के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
सपाक्स का समर्थन

पीआर चंदेलकर ने कहा कि सामाजिक रूप से पिछड़े स्थिति वाली जाति व समाजों को आरक्षण मिलना चाहिए। सपाक्स के जिलाध्यक्ष सुदीप जैन ने भी इसी बात का समर्थन करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए और सामाजिक संतुलन के लिए सामाजिक और आर्थिक स्तर को देखकर आरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर अजाक्स संगठन का समर्थन रेंगे।
परिचर्चा में केसी जैन, पीआर त्रिपाठी, मुकेश अवस्थी, वैभव अलोनी, संदीप जैन प्रशिक्षण अधिकारी, अविनाश पंडित, वीरेंद्र शर्मा, अरुण गुप्ता, दिनेश सिंह राजपूत, धर्मेंद्र साहू आदि ने भाग लिया।
chhindwara
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो