scriptचाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प | Events on Children's Day | Patrika News

चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 15, 2018 11:13:41 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

बाल दिवस पर कार्यक्रम

Children Day

Children Day

छिंदवाड़ा. प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू को जन्म दिवस पर को जिले में धूमधाम से बनाया गया। बाल दिवस के मौके पर स्कूलों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया। युवाओं ने पं. नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
नेहरू युवा केंद्र छिंदवाड़ा के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के साथ ही नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के जिला युवा समन्वयक प्रकाश मनुरे के मार्गदर्शन में सुनील बंदेवार, समाजसेवी विनोद तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी शंकरराम प्रजापति, पूजा महिला मंडल संरक्षक सरोज कुशवाहा, अंबिका महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा इवनाती व जिले में गठित युवा मंडल व महिला के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों की उपस्थिति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पं. जवाहरललाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया। सुनील बंदेवार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना 1972 में की गई थी, तब से लेकर आज भी संगठन के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ ग्रामों में पंहुचकर युवा मंडलों व महिला मंडलों के सदस्यों को राष्ट्र कि मुख्य विचारधारा से जोड़ते हुए वर्षभर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में महिला कौशल उन्नययन प्रशिक्षण, युवा नेतुत्व क्षमता विकास कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद कार्यक्रम, जिला सम्मेलन जैसे विभिन्न गतिविधयों का संचालन किया जा रहा है। विनोद तिवारी ने उपस्थित युवाओं को संम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र आज देश में युवाओं को सही दिशा देने में पहले स्थान पर कार्य कर रहा है, इससे जुडऩे के बाद लोगों की सोच में बदलाव देखा जा रहा है। आज समाज के साथ युवाओं के विकास के लिए हर क्षेत्र में युवा मंडल के कार्यकर्ता को जगह-जगह देखा जा रहा है। सरोज कुशवाहा ने कहा कि मंडल के द्वारा अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे साथ ही स्वच्छता अभियान के क्रियांन्वयन में अपनी-अपनी भूमिका निभाने की अपील युवाओं से की। वर्षा इवनाती ने बताया कि यह एक ऐसा मंच है जिसके द्वारा युवाओं को मुख्यधारा से जोडक़र आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देगी। कार्यक्रम में एनवायवी माधुरी डोंगरे, गायत्री डेहरिया, निकिता डेहरिया, लेखराम सांडेल, मुकेश राकेसिया, अंकुश पाटिल, सीमा कोलारे, पूर्व एनवायवी डॉली साहू, ओमप्रकाश कोलारे, विजय बन्देवार आदि की उपस्थिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो