scriptहर किसान का कर्जा होगा माफ | Every farmer will be forgiven | Patrika News

हर किसान का कर्जा होगा माफ

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 12, 2019 11:27:58 pm

Submitted by:

arun garhewal

हर किसान का दो लाख रुपये तक कर्जा माफ होगा। हम वचनबध्द है।

हर किसान का कर्जा होगा माफ

हर किसान का कर्जा होगा माफ

छिंदवाड़ा. बिछुआ. ग्राम सिलोटाकला में जिले सांसद नकुलनाथ ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया तथा आजीविका मिशन तहत ग्राम के विभिन्न समूहों को दस लाख रुपए के ऋण वितरित किये। नकुलनाथ ने सभा सम्बोधित करते हुये कहा कि मैनें चुनाव के दौरान जिले में विश्वविद्यालय, हाट एक्ग्रीकलच्रर कालेज सहित कॉलेज खोलने बात कही थी जो छिदंवाड़ा को सौगात मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि हर किसान का दो लाख रुपये तक कर्जा माफ होगा। हम वचनबध्द है।
छिंदवाड़ा में बारह सौ बेड सुपर हॉस्पिटल का शुभारंभ मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किया जायेगा। वहीं नाथ बताया कि सिंचाई परियोजना तहत छिदंवाड़ा जिले को साढ़े चार करोड़ मिले है। जिससे पूरे जिले किसानों खेतों में सिंचाई करने के लिए पर्याप्त जल मिलेगा। सांसद ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। किसानों कर्जा चार चरणों में माफ किया जा रहा है।
अम्बामाली ञ्च पत्रिका . मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम चौरई बैतूल मे सांसद नकुलनाथ ने आमसभा को सम्बोधित करते हुआ कहा कि कर्जमाफी पर भाजपा किसानों को गुमराह कर रही है। हम केवल मैंनीखापा की बात करे तो यहां पर 22 किसानों का पांच लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ है। अब केवल 17 किसान बाकी है। जिनकी अभी प्रक्रिया चल रही है। सांसद ने कहा कि प्रथम चरण मे 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ हुआ है। दूसरे चरण में एक लाख, तीसरे में डेढ़ लाख एवं चौथे में दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ होगा। वहीं। नल- जल योजना आपके गांव तक पहुंचेगी। सिंचाई योजना से जो गांव छूट गए है वह वहां मेरा पूरा प्रयास रहेगा सिंचाई व्यस्था उपलब्ध कराई जाए।
आमसभा को विधायक निलेश उईके ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजापा सरकार ने 2008 में झूठ बोलकर सरकार बनाई और कर्ज माफ नहीं किया वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ कर्ज माफ कर रहे है। भाजपा के छुटभैया नेता ग्रामीणों एवं किसानों को गुमराह कर रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो