कोविड वार्ड के डॉक्टर-नर्सों से की चर्चा –
कलेक्टर सुमन ने सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए सर्वर रूम का निरीक्षण किया तथा वहीं से कोविड वार्ड की मॉनिटरिंग की। साथ ही वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्सों से बात कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर सुमन ने सभी डॉक्टरों को समय पर ड्यूटी पर मौजूद रहने और निर्धारित दायित्व के अनुसार समय-समय पर वार्डों का राउंड लेने के निर्देश दिए।
जिले में संक्रमण तीव्र, गंभीर मरीजों की संख्या इसलिए ज्यादा –
कलेक्टर सुमन ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण बढऩे की दर तीव्र हैं, जिसके कारण अस्पताल में गंभीर मरीजों की संख्या भी अधिक हैं। इसकी एक वजह लोगों की लापरवाही भी हैं। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, मॉस्क पहनना चाहिए और शासन के निर्देशों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में वर्तमान में ऑक्सीजन की उपलब्धता और व्यवस्था संतोषजनक हैं, पर नियमित आपूर्ति की आवश्यकता होगी।