scriptरीति-नीति के साथ सोशल मीडिया का महत्व समझाया | Explained the importance of social media with customs | Patrika News

रीति-नीति के साथ सोशल मीडिया का महत्व समझाया

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 28, 2022 10:37:26 pm

Submitted by:

Rahul sharma

सामुदायिक मंगल भवन में भाजपा ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग में सरपंच,जनपद ,जिलापंचायत सदस्य व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इन्हें पार्टी की रीति-नीति के साथ सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के गुर सिखाए गए।

camp.jpg
छिन्दवाड़ा/अमरवाड़ा . सामुदायिक मंगल भवन में भाजपा ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग में सरपंच,जनपद ,जिलापंचायत सदस्य व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इन्हें पार्टी की रीति-नीति के साथ सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के गुर सिखाए गए। प्रथम सत्र में भाजपा नेता सुजीत जैन ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियांवयन व संगठन के विस्तार के बारे में बताया।किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना व तीसरे सत्र में आनंद दुबे का संबोधन हुआ।अंतिम सत्र में रामकांत धाकड़ ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा विनम्र रहेंगे तो समाज और श्रोता सुनेंगे। हम जनता के विश्वास को जीत कर आए हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी,उत्तम ठाकुर जनपद पंचायत अध्यक्ष नीलेश कांगली, बसंत चौबे, भूपसिंह पटेल, रामनारायण परतेती व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसी तरह चौरई में प्रथम सत्र में नरेश दिवाकर ने जन कल्याणकारी योजना, संगठन विस्तार पर उद्बोदन दिया। अध्यक्षता प्रियवर सिंह ठाकुर ने की। विजय झांझरी ने सोशल मीडिया के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया। अध्यक्षता दानसिंह ठाकुर ने की। गजानंद पंचेश्वर ने हम भाजपा में क्यों है के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षता वीरपाल इनवाती ने की। जितेंद्र कपूर ने ग्राम स्वराज्य में जनभागीदारी का महत्व , महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।अध्यक्षता पं. रमेश दुबे ने की। कार्यक्रम में सभी प्रमुख निर्वाचित जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता मौजूद रहे। पांढुर्ना में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग गुरूदेव सेवा मंडल में संपन्न हुआ। संतोष जैन और अजय चौरे ने भाजपा की स्थापना से लेकर विचारधारा के बारे में जानकारी दी। चौरे ने कहा प्रशिक्षण वर्ग बहुत महत्वपूर्ण होता है। बिना प्रशिक्षण के चुनाव तो जीत जाते है लेकिन लंबे समय तक जनता से संबंध नहीं रह पाते। नरेन्द्र परमार ,पीयूष बतरा और सांसद डी डी उईके का भी संबोधन हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो