scriptयज्ञ, संस्कृति एवं संस्कारों का महत्व समझाया | Explained the value of sacraments | Patrika News

यज्ञ, संस्कृति एवं संस्कारों का महत्व समझाया

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 02, 2019 05:27:16 pm

इस कलश यात्रा में सभी धर्म जाति संप्रदाय के महिला पुरुष व बाहर से आए हुए गायत्री परिजन नगर के सभी जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग बड़ी तादात में कलश यात्रा में शामिल हुए

value of sacraments

value of sacraments

मोहगांव . ग्राम में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से कलश यात्रा के पूर्व यज्ञ स्थल पर सभी देवताओं का शांतिकुंज प्रतिनिधियों ने आह्वान कर पूजा अर्चना की व मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल देवार व सभी अतिथियों ने कन्याओं को तिलक लगाकर कलश पूजन किया। वहि यज्ञ स्थल से कन्या एवं महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश लेकर भव्य कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग होते हुए बाजार चौक वि_ल मंदिर अर्धनारीश्वर शिव मंदिर बस स्टॉप पेठ पुरा आदि नगर के मुख्य मार्ग होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची इस कलश यात्रा में सभी धर्म जाति संप्रदाय के महिला पुरुष व बाहर से आए हुए गायत्री परिजन सौसर, पंधराखेड़ी, पीपला, मुगंनापार, भूमा तथा नगर के सभी जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग बड़ी तादात में कलश यात्रा में शामिल हुए वहीं कलश यात्रा में आए हुए भजन मंडलियों को यज्ञ आयोजन कमेटी द्वारा रामेश्वर सदारंग ने उन्हें नारियल श्रीफल दिया। वहीं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा शाम को संगीतमय प्रवचन हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि 2 फरवरी शनिवार को प्रात: 6 से 7 बजे तक देव संस्कृति विव की छात्रा सीमा भलावी ने योग प्रशिक्षण तथा इसके बाद 8.30 बजे से 12 बजे तक विशेष देव पूजन सर्वेतोभद्र मंडल पूजन, 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ्, विभिन्न भारतीय संस्कार, दोपहर 2 से 4 बजे तक महिला विचार गोष्ठी, नारी जागरण सायं 7 से 9.30 बजे तक विराट दीप यज्ञ तथा विशेष संगीतमय प्रवचन होगा।
रविवार 3 फरवरी को प्रात: 8 बजे से 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, दीक्षा एवं अन्य संस्कार एवं पूर्णाहुति के साथ यह आयोजन संपन्न होगा। इसके बाद बिदाई समारोह एवं महाप्रसाद, भंडारा, होगा। आयोजन में अधिक से अधिक से संख्या में उपस्थित रहकर पुण्य लाभ लेने कहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो