scriptसंबल में फर्जीवाड़ा: ये जानकर आप भी रह जाएंगे दंग | Fake in Sambal: knowing that you will also be shocked | Patrika News

संबल में फर्जीवाड़ा: ये जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 13, 2019 12:04:02 pm

Submitted by:

manohar soni

सवा लाख से ज्यादा फर्जी हितग्राहियों से सरकारी खजाने को लगी साढ़े नौ करोड़ रुपए की चपत
 

new savera Sambal

new savera Sambal card

छिंदवाड़ा.असंगठित मजदूरों को लाभ देने के नाम पर चली संबल योजना में सवा लाख से ज्यादा फर्जी हितग्राहियों ने सरकारी खजाने को औसतन साढ़े नौ करोड़ रुपए की चपत लगाई है। इस योजना के परिवर्तित नाम नया सवेरा में हुए भौतिक सत्यापन में यह खुलासा हुआ है। इसका पूरा रिकार्ड नया सवेरा के डैश बोर्ड में दिखाई दे रहा है। जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक योजनाओं में उठाए गए लाभ से फर्जीवाड़े का अंदाजा लगाया जा सकता है।
डैश बोर्ड के मुताबिक पिछले साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से चार माह पहले शुरू संबल योजना में छिंदवाड़ा जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों से 6.88 लाख असंगठित मजदूरों का पंजीयन किया गया था। इसमें से 2.01 लाख हितग्राहियों को 48.30 करोड़ रुपए स्वास्थ्य,मृत्यु अनुग्रह,अपंगता समेत अन्य योजनाओं में मिले। इसके अलावा सरल बिजली बिल योजना का लाभ भी एक साल तक मिलता रहा। इसका कोई हिसाब-किताब डैशबोर्ड में नहीं मिला। कुल पंजीयन में से 1.36 लाख लोग नया सवेरा के पंजीयन में अपात्र मिले। यह पंजीयन का करीब 20 फीसदी है। इस हिसाब से 48 करोड़ रुपए के लाभ को बांटा जाए तो यह औसतन 9.6 करोड़ रुपए के आसपास मिलता है। यह राशि सरकारी खजाने से अपात्र हितग्राहियों को मिली है।
…..
हर्रई विकासखण्ड में सबसे ज्यादा अपात्र
नया सवेरा के डैश बोर्ड के मुताबिक जिले भर में सबसे ज्यादा अपात्र हितग्राही 28654 हर्रई विकासखण्ड में मिले हैं। इसके बाद फिर जुन्नारदेव 17394,मोहखेड़ 15928 और उसके बाद नगर निगम में 11192 हितग्राहियों को अयोग्य पाया गया है। इसके अलावा अन्य विकासखण्ड और नगरीय निकायों में इनकी संख्या देखी जा सकती है। इससे पता चलता है कि चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में संपन्न,रसूखदारों के नाम शामिल कर लिए गए। जिन्हें मजदूर श्रेणी की पात्रता तक नहीं थी।
….
संबल योजना में इन हितग्राहियों को मिला लाभ
योजना हितग्राही लाभ
सरल बिजली 191568 उपलब्ध नहीं
प्रसव पूर्व जांच 2173 55 लाख
संस्थागत प्रसव 3480 3.71 करोड
़अंत्येष्टि सहायता 2347 1.17 करोड
़मृत्यु अनुग्रह सहायता 1606 32.04 करोड़
दुुर्घटना में मृत्यु सहायता 268 10.68 करोड
़स्थायी अपंगता 02 4 लाख
अपंगता 11 11 लाख
सभी योजनाएं 201455 48.30 करोड
़….
नया सवेरा के सत्यापन में अपात्र हितग्राही
निकाय अपात्र
जनपद जुन्नारदेव 17394
जनपद मोहखेड़ 15928
जनपद परासिया 9710
जनपद चौरई 8301
जनपद हर्रई 28654
जनपद अमरवाड़ा 6761
जनपद सौंसर 6158
जनपद छिंदवाड़ा 3779
जनपद तामिया 4762
नगर निगम छिंदवाड़ा 11192
जनपद पांढुर्ना 7716
जनपद बिछुआ 9040
नगरपालिका पांढुर्ना 1159
नगरपालिका परासिया 2718
नगर परिषद दमुआ 1330
नगर परिषद सौंसर 25
नगरपालिका जुन्नारदेव 199
नगर परिषद हर्रई 608
नगर परिषद लोधीखेड़ा 154
नगर परिषद न्यूटन 111
नगर पालिका अमरवाड़ा 56
नगर परिषद मोहगांव 143
नगर परिषद पिपला नारायणवार 250
नगर परिषद चांदामेटा 37
नगर परिषद चांद 509
नगर परिषद बडक़ुही 31
नगर परिषद बिछुआ 60
नगर पालिका चौरई 75
कुल 136860
….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो