scriptWomen: महिलाओं की बुरी आदतों से भी टूटने की कगार पर पहुंच रहे परिवार | Families on the verge of breaking even with the bad habits of women | Patrika News

Women: महिलाओं की बुरी आदतों से भी टूटने की कगार पर पहुंच रहे परिवार

locationछिंदवाड़ाPublished: May 27, 2022 08:27:06 pm

Submitted by:

babanrao pathe

दाम्पत्य जीवन में कलह (विवाद) की वजह केवल पुरुष नहीं है। उनमें व्यसन करने की लत और बुरी आदतों की वजह से व्यवाहिक जीवन बिखर रहा है।

Symbolic Photo of Women Rape in Pratpgarh

Symbolic Photo of Women Rape in Pratpgarh

छिंदवाड़ा. दाम्पत्य जीवन में कलह (विवाद) की वजह केवल पुरुष नहीं है। उनमें व्यसन करने की लत और बुरी आदतों की वजह से व्यवाहिक जीवन बिखर रहा है। समाज में आज भी लोगों के बीच यही संदेश जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है अधिकांश मामलों में महिलाओं में व्यसन करने के साथ ही अन्य दूसरी आदतों के चलते भी कई बार परिवार टूट जाता है या फिर टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

परिवार परामर्श केन्द्र में सुनवाई के दौरान आज से कुछ वर्ष पहले तक अक्सर वे मामले सामने आते थे जिनमें पुरुषों की गलतियां हुआ करती थी। पति के शराब पीने की लत, दूसरी महिलाओं से सम्पर्क, मारपीट और विवाद करना जैसी वजहें शामिल हुआ करती थी, किन्तु विगत कुछ वर्षों से परिस्थितियां बदल चुकी है। अब सुनवाई के दौरान विगत दो माह में ऐसे मामले सामने आया है जिसमें यह बात सामने आई कि परिवारि विवाद में पति-पत्नी दोनों पक्ष की ओर से गलतियां होती है। लेकिन महिला में व्यसन, नशा करने की आदत के चलते बात तलाक तक पहुंच चुकी थी। इसी तरह परिवार को बताए बगैर घूमने चले जाना और फिर जब मर्जी हुई लौटकर आना जैसे मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। महिला और पुरुष दोनों के कांधों पर परिवार की बाराबर की जिम्मेदारी होती है। दोनों पहियों में किसी एक भी गड़बड़ाता है तो परिवार की दशा और दिशा दोनों ही बदल जाती है। वर्तमान में टूटते और बिखरते परिवारों के बीच में यही समस्या सामने आ रही है।

गुटका खाने की थी लत

विगत माह परिवार परामर्श केन्द्र में हुई सुनवाई के दौरान एक मामला सामने आया था। तम्बाकू वाला गुटका खाने की लत पत्नी में थी, पति इससे परेशान था। दोनों के बीच विवाद हुआ और अंत में बात परिवार परामर्श केन्द्र में सुनवाई के लिए पहुंची। दोनों पक्ष को समझाने के बाद सिर्फ समझौता इस बात पर हुआ कि पत्नी तुरंत गुटका खाना छोड़ दें तो विवाद नहीं होगा। महिला राजी हुई जिसके बाद समझौता हुआ।

बगैर सूचना घूमने चली जाती थी

मार्च माह में एक प्रकरण सामने आया था जिसमें पत्नी अपने ससुराल से किसी को बगैर सूचना दिए घूमने चली जाती थी। आठ से दस दिन बाद लौटती थी। उसकी इस आदत के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। पति ने इसकी शिकायत परिवार परामर्श केन्द्र में की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद महिला को समझाइश दी गई कि वह ऐसा नहीं करें। महिला ने अपनी गलती मानी जिसके बाद समझौता हुआ।

इस तरह के मामले बढ़ रहे
विवाद की वजह केवल पुरुष नहीं होते यह बात पूरी तरह सही है। अधिकांश मामलों में महिलाओं की बुरी आदतों के कारण भी विवाद हो रहा है।

-नीलू यादव, काउंसलर, परिवार परामर्श केन्द्र, छिंदवाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो