script

अलर्ट: अभी और चढ़ेगा पारा, घर से निकलना भी होगा मुश्किल

locationछिंदवाड़ाPublished: May 27, 2019 12:32:41 am

Submitted by:

prabha shankar

घर के अंदर से भी महसूस हो रही बेचैनी

summer season

Weather side effects

छिंदवाड़ा. नौतपा शुरू हुए दो दिन हो गए हैं। चौबीस घंटे के दौरान तापमान में ज्यादा उछाल नहीं देखा गया, लेकिन रविवार की दोपहर को सूरज की तपन और तीखी देखी गई। दोहपर को तेज धूप के चटके असहनीय हो रहे हैं। लोग अपने हाथ पैरों को ढंककर निकल रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में अब घरों के अंदर भी गर्माहट बढ़ रही है। दिनभर कूलर पंखे चल रहे हैं, लेकिन वे किसी काम के नहीं। लोग बैचेनी महसूस कर रहे हैं। रविवार को शाम सात बजे तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है।
हवा में गर्माहट बनी हुई थी। मौसम गर्म होने के कारण रात को भी देर रात तक लोग घरों के बाहर घूम कर ठंडक पाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान दो डिग्री और बढ़ सकता है। दिन में गर्म हवाएं 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
लू की आशंंका
दोपहर को चल रही तेज गर्म हवा लू का रूप ले रही है। बच्चों और बुजुर्गों पर यह लू सीधा असर डाल रही है। इन दिनों चिकित्सकों के पास बुखार, बदन दर्द और लू से परेशान होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर दोपहर को घर से बाहर न निकलने की हिदायद दे रहे हैं। निकलना जरूरी भी हो तो गर्मी से बचने के समुचित उपाय करने और तरल पदार्थों का सेवन करने कहा जा रहा है। अगले एक सप्ताह तक इस सम्बंध में लोगों को सावधानी बरतने कहा जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो