scriptलम्बे समय बाद जगमगाया कमलनाथ का यह ठिकाना | Festively atmosphere in the Congress | Patrika News

लम्बे समय बाद जगमगाया कमलनाथ का यह ठिकाना

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 15, 2018 12:23:32 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

देर शाम तक कार्यकर्ताओं-नेताओं की गहमागहमी

rajeev bhavan

Chhindwara congress

छिंदवाड़ा. जिला मुख्यालय पर बना कांग्रेस का कार्यालय राजीव भवन जगमगा उठा। लम्बे समय के बाद राजीव भवन में अब रोनक दिखी है। किसी समय शाम के पांच बजे यहां सन्नाटा पसर जाता था। सांसद और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बनने के दौरान छिंदवाड़ा आगमन पर ही यहां देर रात तक कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखता था। पिछले तीन दिनों से यह कार्यालय देर रात तक खुला हुआ है और पूरे शहर की नजरें यहां पर गड़ी हुए हैं। दोपहर से शाम तक कार्यकर्ता नेताओं की गहमागहमी इस बात को दर्शा रही है कि यह राजीव भवन अब बेहद खास स्थान हो गया है। शुक्रवार की शाम को राजीव भवन रोशनी से नहा उठा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी का कहना है कि यह ऐतिहासिक अवसर है।
खुश का इजहार हो रहा है

छिंदवाड़ा का कोई समाजसेवी पूरे प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है यह पूरे जिले वालों को खुशियां मनाने वाला दिन है। हम बेहद प्रसन्न हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला का कहना पड़ा कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने और जिले की सातों सीटों पर विजय प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ता बेहद खुश हंै पार्टी के लिए तो बड़ी उपलब्धि है ही इसी का इजहार हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो