छिंदवाड़ा

पालाचौरई के खेत में लगी आग

आग लगने का कारण अब तक अज्ञात

छिंदवाड़ाApr 14, 2019 / 04:57 pm

sunil lakhera

पालाचौरई के खेत में लगी आग

जुन्नारदेव. पालाचौरई के कृषक डालचंद पवार के खेत और खलिहान में रात्रि लगभग 10 बजे भीषण आग लग गई।
इसकी जानकारी ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड के साथ विधायक सुनील उइके को दी। ग्रामीणों ने पहले फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद विधायक की पहल पर फायर फाइटर पाला चौरई रवाना किया गया।
जुन्नारदेव अनुविभाग अधिकारी पुलिस एसके सिंह और नगर निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं। प्रशासन आग बुझाने में जुटा रहा। वहीं आग लगने का कारण अब तक अज्ञात है। आग इतनी भीषण है कि खेत और खलिहान में रखी फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो चुकी है।
दोपहर को चली आंधी से उड़े घरों के छप्पर
पांढुर्ना में दोपहर को चली तेज हवा के कारण कई कच्चे मकानों और सरकारी संसाधनों को नुकसान पहुंचा है। दोपहर को तेज हवाएं चली। जिससे हनुमंती वार्ड मे रहने वाले अनिल तिडक़े के मकान की छत उड़ गयी। छत के उडऩे से घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। घटना के समय घर के अंदर परिवार के सदस्य मौजूद थे जो बाल बाल बच गए।
इसी तरह तेज हवाओं के कारण नेशनल हाईवे 47 पर सिवनी के पास स्थित ब्रिज का पोल टॅट कर सडक़ के ऊपर गिरकर दुर्घटना का पर्याय बन गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.