कुएं में मिला चार दिन पुराना शव
पांढुर्ना. पुलिस ने ग्राम खडक़ी में एक कुएं के चार दिनों पुराना शव बरामद किया है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार खडक़ी में रहने वाले किसान मंगलू उईके कुएं पर बैलों को पानी पिलाने गया था। इस दौरान कुएं से दुर्गंध आई तो झांक कर देखने पर अज्ञात व्यक्ति का शव उतरता हुआ दिखाई दिया। उसने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम करया व जांच शुरू की है।शव चार दिनों पुराना है। मृतक की पहचान नहीं होपाई। बाद में शव को दफ ना दिया गया।
सोमा टेकरी के पास अज्ञात शव मिला
जुन्नारदेव. टाटरवाडा मार्ग सोमा टेकरी के समीप अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम करवा शव का अंतिम संस्कार किया गया है। पुलिस ने बताया वृद्ध को भिक्षा मांगते हुए देखा गया था। परिजनों की जानकारी भी नहीं मिली। पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।