scriptगंगा दशहरा पर विश्वकल्याणार्थ किया यह बड़ा काम, आप भी जानें | Ganga Dussehra Celebrated | Patrika News

गंगा दशहरा पर विश्वकल्याणार्थ किया यह बड़ा काम, आप भी जानें

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 12, 2019 11:48:28 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ : देव शक्ति का भावपूर्ण पूजन

Ganga Dussehra Celebrated

Ganga Dussehra Celebrated

छिंदवाड़ा. अखिल विश्व गायत्री परिवार के मधुबन कॉलोनी छिंदवाड़ा स्थित गायत्री शक्ति पीठ में गंगा दशहरा, गायत्री जयंती और गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति, उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विश्वकल्याणार्थ किए गए इस अनुष्ठान का शुभारंभ देव मंच पर स्थापित दीपक को प्रज्ज्वलित कर किया गया। गंगा, गायत्री हमारे कषाय कल्मषों को दूर कर सद्बुद्धि की स्थापना करने वाली है। संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षित ब्रह्मवादिनी सुशीला आठनकर और रवित सूर्यवंशी ने किया। समन्वयक दिनेश देशमुख ने बताया कि गायत्री ज्ञान, बुद्धि, विवेक तथा विचार शीलता की अधिष्ठात्री देवी है। मुख्य रूप से यह सद्बुुद्धि की देवी है। जीवन में विचार शीलता और सद्बुुद्धि की उसी तरह आवश्यकता है जिस तरह जल, वायु और भोजन की उक्त विशेषताओं बिना अविवेकपूर्ण, अज्ञानयुक्त, रूढ़ीग्रस्त, अबुद्धिमतापूर्ण जीवन पशुतुल्य है। हमें जीवन में परम्पराओं की तुलना में विवेक को महत्व देने की आवश्यकता है। अज्ञान आशक्ति और अनास्था, मूर्खता के स्थान पर सद्ज्ञान, सद्भावना और आस्था का अवलंबन लेकर ज्ञान रूपी प्रकाश की और बढ़ते रहने का सतत प्रयास करते रहे। यह विकासन्मुखी जीवन जीने के लिए आवश्यक शर्त है। गायत्री जयंती पर्व इन्हीं बातों की प्रेरणा देता है। देव शक्ति का भावपूर्ण पूजन करके यज्ञ किया गया। गायत्री माता और पावन गंगा माता का भी पूजन किया गया। महायज्ञ के समापन अवसर पर गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना जिला प्रभारी अरुण पराडकर भी उपस्थित थे। शाम को सभी ने अपने घरों में दीप यज्ञ का संकल्प लिया। इस अवसर पर दीक्षा, अन्नप्राशन, पुंसवन और मुंडन संस्कार संपन्न हुए। आयोजन में शिवनारायण साहू, आरके सोनी, सुखदेव बर्डे, अनीता राउत, कमला डेहरिया के साथ चंदनगांव, रोहनाकलां, पातालेश्वर, गांगीवाड़ा, कुंडालीकला, खुनाजिर, लिंगा से गायत्री परिजन मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो