script

नौवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 25, 2017 12:21:43 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

चार लडक़ों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Gang Rape

Gang Rape

छिंदवाड़ा/नागपुर. सख्त कानून बनने और पुलिस एवं न्यायालय की सख्ती के बावजूद दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला यह है कि पुणे के सासवड इलाके में हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही नौवीं की छात्रा के साथ चार लडक़ों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीडि़त लडक़ी के परिवार को भी जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस के अनुसार सासवड़ के एक हाईस्कूल में नौवी कक्षा की पढ़ाई कर रही पीडि़त लडक़ी शनिवार को रोड़ पर खड़ी थी। उसी समय उसके पहचान वाला रोहन जाधव नामक लडक़ा उसके पास आया और बाइक से सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर रोहन ने उससे दुष्कर्म किया, इसके बाद उसके दोस्त आदेश चौरे और संतोष माकर मौके पर पहुंचे। दोनों ने पीडि़त लडक़ी को बाइक से जेजुरी के एक लॉज पर ले गए। वहां पर दोनों ने उसका दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने अजय खोमणे नामक लडक़े के पास पीडि़त को छोड़ दिया। उसने वाघापुर की लांज में ले जाकर पीडि़त से दुष्कर्म किया। चारों ने उसे यह बात घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसलिए पीडि़त चुप रही, लेकिन नाराज बेटी को देख घर वालों ने उससे गहरी पूछताछ की तब उसने सच्चाई बताई।
इसके बाद परिजन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पीडि़त लडक़ी को मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। उसका मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें उसका गैंगरेप होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
4.10 लाख के माल पर हाथ साफ
नागपुर. राणाप्रतापनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक फ्लैट में सेंध लगाकर 4.10 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने त्रिमूर्ति अपार्टमेंट भांगे विहार निवासी नलिनी विवेक वैद्य की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। नलिनी दोपहर के वक्त अपने घर पर ताला लगाकर बाहर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर के प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के सिक्युरिटी डोर सहित दोनों दरवाजों का ताला तोडक़र भीतर प्रवेश किया। पहले माले पर स्थित बेडरूम में रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शाम 5 बजे के दौरान नलिनी घर लौटी तो चोरी का पता चला। उन्होंने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही प्रतापनगर के थानेदार शिवाजी गायकवाड़ अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो