CHHINDWARA में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
पुलिस परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह का आयोजन

छिंदवाड़ा. राष्ट्र अपने लोकतांत्रितक गणराज्य की स्थापना का ६९वां दिवस मना रहा है। छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह हर बार की तरह सुबह ९ बजे से पुलिस लाइन मैदान में हुआ। इसके अलावा मुख्य जगहों, स्मारकों और सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह अलग-अलग समय पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। शासकीय कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक, गैर सरकारी संगठन ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया।
सलामी लेकर परेड का निरीक्षण
गणतंत्र दिवस पर राजस्व और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के बाद सुबह नौ बजे सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया, उसके बाद मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। समारोह में 9.35 बजे हर्ष फायर और मार्च पास्ट, 9.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे झांकी प्रदर्शन और 10.50 बजे पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ। समारोह में गीत, नृत्य, नाटक समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
दो दिन पहले ही जगमगा उठे स्मारक
शहर के प्रमुख स्थलों पर दो दिन पहले से ही जगमगाहट देखी गई। यहां साफ-सफाई के साथ स्थानीय प्रशासन ने इन स्थानों पर रंगबिरंगी रोशनी की। २६ जनवरी को इन स्थानों पर भी तिरंगा फहराया गया। स्टेडियम के सामने शहीद स्मारक, सैनिक कल्याण कार्यालय के पास बने शहीद स्मारक, बस स्टैंड के पास अमित ठेंगे स्मारक, फव्वारा चौक, गोलगंज सहित सभी शासकीय कार्यालय भी रंगबिरंगी झालरों से रोशन हो रहे हैं।
भारत पर्व का आयोजन शाम को
गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को शाम 7 बजे से चंदनगांव स्थित राजा की बगिया में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया है। शासकीय आयेाजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संस्कृति विभाग के स्वराज संचालनालय द्वारा भोपाल और सागर से आए विशेष दल यहां अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों के आलावा गणमान्य अतिथियों के साथ शहरवासियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
भारत माता की आरती
धर्म जागरण समन्वय विभाग शुक्रवार की शाम 3.30 बजे भारत माता की आरती का आयोजन दशहरा मैदान पर करेगा। भारत माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद आरती की जाएगी।। इसी ग्राउंड में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। स्वदेशी उत्पाद, आतंकवाद, समरसता और स्वच्छ छिंदवाड़ा विषय पर यह प्रदर्शनी केंद्रित है। आरती के बाद एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा जिसमें देश भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे एवं आर्केस्ट्रा द्वारा देश भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
अब पाइए अपने शहर ( Chhindwara News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज