scriptएक ही दिन में एक साथ 31 हजार घरों में होगा यज्ञ | Gayatri family resolution meeting | Patrika News

एक ही दिन में एक साथ 31 हजार घरों में होगा यज्ञ

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 24, 2020 12:38:32 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

गायत्री परिवार की बैठक : संयुक्त समन्वय समिति ने लिया संकल्प

Gayatri pariwar chhindwara

Gayatri pariwar chhindwara

छिंदवाड़ा/ गायत्री परिवार जिले में एक ही समय पर और एक ही दिन में 31 हजार गायत्री यज्ञ संपन्न कराएगा। जिला संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। गायत्री चेतना केंद्र में गत दिवस हुई संकल्प संगोष्ठी में सभी विकासखंड के परिजन उपस्थित थे। जिला समन्वयक दिनेश देशमुख ने बताया कि 31 मई को पूरे विश्व में 10 लाख घरों में गृहे-गृहे उपासना यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर में भी आयोजन किए जाएंगे।
जिलास्तरीय संकल्प गोष्ठी का शुभारम्भ जिला समन्वयक दिनेश देशमुख ने देव मंच पर स्थापित दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसमें सभी विकासखंड से गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही। इसी बैठक में 31 हजार घरों में गायत्री यज्ञ करने का संकल्प लिया गया।
देशमुख ने बताया कि 31 मई को परम पूज्य गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस है। इस अवसर पर पूरे विश्व में 10 लाख घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना, एक दिन, एक साथ, एक समय पर करने का संकल्प उभरा है। इसे सामूहिक प्रयास से ही पूरा किया जा सकता है। इसके लिए प्रशिक्षण और कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता है। सभी शाखाओं में प्रशिक्षण का क्रम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो