scriptलड़कियों को आत्मनिर्भर और निडर होने की आवश्यकता है | Girls need to be self-sufficient | Patrika News
छिंदवाड़ा

लड़कियों को आत्मनिर्भर और निडर होने की आवश्यकता है

बाल संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे धर्म अध्यात्म

छिंदवाड़ाMay 05, 2019 / 11:47 am

Rajendra Sharma

Girls need to be self-sufficient

Girls need to be self-sufficient

छिंदवाड़ा. वर्तमान परिवेश में लड़कियों को आत्मनिर्भर, जागरूक और निडर होने की आवश्यकता है। उन्हें आत्मरक्षा के लिए सभी विधाओं और माध्यमों से परिचित भी होना पड़ेगा। उम्र के साथ शारीरिक बदलाव होते हैं उसके प्रति भी जागरुकता बनाए रखें और अपनी बात बेझिझक होकर परिजनों से कहें।
यह बात श्री तारण तरण बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत लड़कियों की विशेष कक्षा में भारतीय जैन संघटना की प्रशिक्षक वंदना नागपुर ने कहीं। उन्होंने युवतियों को अनेक विषयों में प्रशिक्षण दिया और भविष्य के प्रति जागरूक किया। तारण भवन छोटी बाजार में लड़कियों का यह प्रशिक्षण रविवार को भी चलेगा। रविवार के प्रशिक्षण में उनके माता-पिता भी शामिल रहेंगे। वहीं आठ दिवसीय बाल संस्कार शिविर में छहढ़ाला, श्री मालरोहण, द्रव्य संग्रह आदि विषयों को सूक्ष्मता से समझाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ब्रह्मचारी दिव्यानंद महाराज, उषा बहन, पं. शीलचंद जैन विदिशा और पं. ज्ञानचंद जैन ग्यारसपुर द्वारा दिया जा रहा है।
जीवदया का संदेश

श्री तारण तरण बाल संस्कार शिविर में शिविरार्थी जीव दया का संदेश भी देंगे। वे रविवार सुबह 7.30 बजे चैत्यालय जी के दर्शन करने के उपरांत मानव श्रृंखला बनाकर यह संदेश देंगे। भीषण गर्मी में लोगों से पक्षियों के लिए अपने घरों में दाना- पानी रखने का भी आह्वान करेंगे। रविवार को बाल ब्रह्मचारी अध्यात्मरत्न बसंत महाराज का आगमन नगर में हो रहा है। संक्षिप्त प्रवास पर आ रहे बसंत महाराज के सानिध्य में भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा।

Home / Chhindwara / लड़कियों को आत्मनिर्भर और निडर होने की आवश्यकता है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो