scriptMunicipal Corporation: अब तक पोर्टल में अपडेट नहीं हुई जीआइएस सर्वे की माप | GIS survey has not been updated | Patrika News
छिंदवाड़ा

Municipal Corporation: अब तक पोर्टल में अपडेट नहीं हुई जीआइएस सर्वे की माप

संपत्तिकर बकाएदारों के बिल बनाने में पोर्टल का फंसा पेंच

छिंदवाड़ाAug 18, 2022 / 11:16 am

prabha shankar

GIS survey

GIS survey

छिंदवाड़ा। नगर निगम में इस बार सम्पत्तिकर की माप का पेंच फंसा हुआ है। इसके चलते अभी तक सम्पत्तिकर के बिल नहीं बनाए जा सके हैं, जबकि बीते वर्ष इन दिनों न सिर्फ बिलों का वितरण भी हो चुका था, बल्कि वसूली के लिए शिविर का आयोजन भी किया जा रहा था।
दरअसल, नगर निगम ने एक कंसल्टेंसी कम्पनी ने शहरभर के मकानों का जीआईएस सर्वे करवाया था। कम्पनी ने अपनी दस्तावेजी एवं ऑनलाइन रिपोर्ट जमा कर दी है, लेकिन नगर पालिका के पोर्टल में अब तक माप को अपलोड नहीं किया गया। निगम की राजस्व शाखा ने यदि पहले की माप के अनुसार बिल बना दिया और बाद में पोर्टल पर बिल कुछ अलग निकला, तो सम्पत्तिकर दाता सवाल खड़े कर सकते हैं। इसी वजह से निगम का राजस्व विभाग अभी तक बिल जनरेट करने एवं बंटवाने की प्रक्रिया रोके हुए है।
राजस्व विभाग की मानें तो 28 वार्डों को इ-नगर पालिका में अपडेट किया जा चुका है। इससे उनके बिल बनाए जा चुके हैं, लेकिन शेष 20 वार्डों को अभी भी अपडेट नहीं किया जा सका है। यह समस्या छिंदवाड़ा से नहीं, बल्कि भोपाल स्तर पर है। उल्लेखनीय है कि जीआईएस सर्वे के बाद शहर के करीब 54 हजार सम्पत्तिकर दाता हो चुके हैं।

इनका कहना है
28 वार्डों के बिल बनाए जा चुके हैं, लेकिन 20 वार्डों की जीआईएस माप इ-नगर पालिका के पोर्टल पर अपडेट नहीं है। पूर्व के बिलों के आधार पर बिलों को जनरेट करने में अंतर आ सकता है। इसलिए बिलों को नहीं बनाया जा रहा है। अपडेट होते ही बिल बनाए जाएंगे। बारिश के बाद शिविर लगाकर सम्पत्तिकर की वसूली की जाएगी।
साजिद खान, राजस्व अधिकारी

Home / Chhindwara / Municipal Corporation: अब तक पोर्टल में अपडेट नहीं हुई जीआइएस सर्वे की माप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो